{"_id":"595182534f1c1bb2338b490a","slug":"21498514003-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने लगाया ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों ने लगाया ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप
Updated Tue, 27 Jun 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा के झिंझोखर गांव का मामला
कंकरखेड़ा। जिंजोखर गांव में सोमवार रात एक महिला का शव फांसी पर लटका मिला। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कंकरखेड़ा थाने पर तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार वाल्मीकि बस्ती, लिसाड़ी गेट निवासी सुधीश की बेटी प्रियंका की शादी 2013 में कंकरखेड़ा के गांव जिंजोखर निवासी संदीप कुमार पुत्र ओमप्रकाश के साथ हुई थी। संदीप नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग स्विफ्ट कार व पांच लाख रुपये दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने के कारण उसके साथ मारपीट करते थे। जिसके चलते सोमवार रात भी संदीप ने उसके साथ मारपीट की थी। दंपति में झगड़ा हो रहा था।
प्रियंका ने फोन कर परिजनों को अपने साथ झगड़ा होने व किसी अप्रिय घटना होने की बात कही थी। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्रियंका का शव पंखे से लटका हुआ था। वहीं, उसके ससुराल वाले घर से फरार थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव पंखे पर लटकाया है। उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि महिला ने फांसी लगाई या उसकी हत्या हुई है।