{"_id":"594990e74f1c1bff3c8b463e","slug":"21497993447-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने नेवी अफसर की पत्नी से कुंडल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने नेवी अफसर की पत्नी से कुंडल लूटे
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू सैनिक कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने सरेशाम की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो
कंकरखेड़ा। न्यू सैनिक कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार सरेशाम एक महिला से कुंडल लूट लिए। इस दौरान महिला बदमाशों से भिड़ गई। मारपीट के दौरान महिला लहूलुहान होने के बाद भी बदमाशों के पीछे भागी। लेकिन बदमाश फरार हो गए। पुलिस सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। महिला का निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया।
न्यू सैनिक कॉलोनी रोहटा रोड निवासी रिटायर्ड सूबेदार सतवीर सिंह की पत्नी मुन्नी देवी शाम को घर के पास ही पैठ में सब्जी खरीदने गई थीं। इस दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के कुंडलों पर झपट्टा मारा। अचानक हुए इस हमले से मुन्नी पलटी तो बदमाशों के हाथ कुंडल नहीं आए। जिसके बाद बदमाश महिला को खींचते हुए ले गए और जबरन कुंडल नोंच लिए। जिससे महिला लहूलुहान हो गई। महिला ने भी हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से संघर्ष किया और बदमाशों को बाइक सहित नीचे गिरा दिया। इसके बावजूद बदमाश उठे और बाइक लेकर फरार हो गए। महिला शोर मचाते हुए आसपास के लोगों के साथ बाइक के पीछे दौड़ी। लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
यह मेरा चौकी क्षेत्र नहीं
रोहटा रोड पर क्राइम कंट्रोल के लिए शोभापुर व योगीपुरम दो चौकियां हैं। लेकिन सूचना मिलने के बावजूद दोनों में से कोई भी चौकी इंचार्ज मौके पर नहीं पहुंचा। फोन पर ही दोनों चौकी इंचार्ज कहते रहे कि घटनास्थल उनके चौकी क्षेत्र में नहीं है। करीब डेढ़ घंटे बाद थाने से एसएसआई विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और घायल महिला को डॉक्टर के पास लेकर गए। इसको लेकर लोगों ने पुलिस के प्रति रोष जताया।