फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सड़क पर उतरे व्यापारी, डीजीपी ने लिया संज्ञान

सड़क पर उतरे व्यापारी, डीजीपी ने लिया संज्ञान

Mon, 04 Mar 2019 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरे व्यापारी, डीजीपी ने लिया संज्ञान
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों तक पहुंची पुलिस
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री ऑफिस को दी घटना की जानकारी
डीजीपी ओपी सिंह ने पीड़ित सराफ से फोन पर की बातचीत
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शास्त्रीनगर में ज्वेलरी शॉप लूटने और सराफ के बेटे को गोली मारने की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी और सेंट्रल मार्केट के व्यापारी सड़क पर उतर आए। एसएसपी नितिन तिवारी ने मौके पर पहुंचकर दो कई बार क्राइम सीन देखा और आश्वासन दिया कि वह 24 घंटे में घटना का खुलासा कर देंगे।
घटनास्थल के बाद एसएसपी नितिन तिवारी लोकप्रिय हॉस्पिटल पहुंचे और घायल अमित वर्मा का हालचाल जाना। इसी समय इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश भारद्वाज भी पहुंच गये। दिनेश भारद्वाज ने मेरठ के एक अन्य व्यापारी को पूरे मामले की जानकारी दी तो उस समय मेरठ के व्यापारी लखनऊ में डीजीपी के पास बैठे थे। जिसके बाद डीजीपी ओपी सिंह ने पूरे मामले की जानकारी ली और पीड़ित सराफ देवेंद्र वर्मा से फोन पर बात की। कहा कि आप निश्चिंत रहें। पुलिस पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी। एसएसपी को उन्होंने कहा है। वह खुद मामला देख रहे हैं। बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बाद में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, विपुल सिंघल, भाजपा नेता विजय आनंद, प्रदीप अग्रवाल, राजेश निगम, नरेंद्र राष्ट्रवारी भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

यह क्या हो रहा है कप्तान साहब?
एसएसपी से नवीन गुप्ता ने कहा कि कप्तान साहब, यह क्या हो रहा है? व्यापारी अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है। दस दिन से लगातार घटनाएं हो रही हैं। एक सप्ताह पहले हत्या कर व्यापारी के शव को लटकाया वहीं पर दूसरी घटना हो गई। ऐसे में तो व्यापारी बाजार बंद कर अपने घर बैठ जाएं। सांसद और विनीत शारदा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय में भी संपर्क कर मेरठ की घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसओ नौचंदी को रहने का कोई अधिकार नहीं
विनीत अग्रवाल शारदा ने सीओ सिविल लाइन को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। उसके बाद एसपी सिटी ने भी फोन रिसीव नहीं की। इस पर उन्होंने एसएसपी और एडीजी को फोन पर जानकारी दी कि भाजपा नेता के परिवार में इतनी बड़ी घटना हो गई और अधिकारी फोन नहीं उठा रहे। बाद में उन्होनें मौके पर पहुंचे एसपी सिटी एएन सिंह और एसपी क्राइम बीपी अशोक से कहा कि एसओ नौचंदी रामकुमार को यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है।
फैंटम सिपाही की एसएसपी से शिकायत
भाजपा नेताओं एसएसपी से मौके पर कहा कि फैंटम सिपाही आलोक यादव की लगातार यहां लोगों को परेशान करता है। डेढ़ साल से एक ही फैंटम चला रहा है। जिस पर एसएसपी ने कहा कि एसओ, चौकी इंचार्ज और फैंटम की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। यदि सिपाही की शिकायत है तो कार्रवाई की जाएगी।


अलार्म ने बचाई लाखों की ज्वैलरी
सराफ देवेंद्र कुमार वर्मा वार्ड अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी माया भी महिला संगठन में पदाधिकारी हैं। बेटे संजय वर्मा लोकप्रिय में हड्डी रोग के डॉक्टर हैं। वहीं अमित वर्मा इलाहाबाद बैंक मुरादनगर में अधिकारी हैं। देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनका पूरा परिवार ही भाजपा से जुड़ा है। घायल अमित वर्मा की पत्नी कविता भी उस समय घर पर ही थीं। जिस समय अलार्म बजाया तो देवेंद्र वर्मा की पत्नी माया और बेटा अमित ही बाहर की तरफ दौड़े। मुख्य गेट पर ही अमित को गोली मारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed