{"_id":"5c6872b3bdec22738f520171","slug":"201550348979-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर में भी रुके थे खालिस्तान के दो आतंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगानगर में भी रुके थे खालिस्तान के दो आतंकी
विज्ञापन
संशोधित
- खालिस्तान समर्थक बताए थे, एटीएस ने की थी जांच
- बुढ़ाना से पकड़े गए आरोपी से एटीएस ने ली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/मेरठ। खालिस्तान समर्थकों व रेफरंडम-2020 से जुड़े अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाले संजय राठी उर्फ गुड्डू को एटीएस व अमृतसर से आई स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने बुढ़ाना के गांव इटावा से दबोचा है। एटीएस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
बताया गया कि गंगानगर की एक पॉश कालोनी से भी खालिस्तान समर्थक दो भाइयों समेत तीन आरोपी शरण लेने के बाद फरार हुए थे। उनके पास हथियार थे। एटीएस ने आरोपी संजय से पूछताछ की है कि क्या वह उक्त फरार आरोपियों को जानता था। मेरठ एटीएस के इंस्पेक्टर परविंदर सिंह और अमृतसर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के एएसआई राजसिंह शनिवार को टीम के साथ बुढ़ाना कोतवाली पहुुंचे। यहां से इंस्पेक्टर बुढ़ाना प्रभाकर केंतुरा के साथ टीम ने क्षेत्र के गांव इटावा में ग्रामीण ओमवीर के घर दबिश देकर उसके बेटे संजय राठी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि करीब एक माह पूर्व स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने खालिस्तान समर्थकों दलजीत सिंह उर्फ बब्बल पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गहरी मंडी, थाना जंडियाला अमृतसर और सतनाम सिंह उर्फ मन्नी पुत्र लखविंदर सिंह निवासी भाईगंज, साहिब रोड अमृतसर को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से दो पिस्टल, नौ कारतूस और मादक पदार्थ बरामद किए गए थे। उक्त दोनों आरोपियों ने पूछताछ में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली के गांव इटावा निवासी संजय राठी उर्फ गुड्डू पुत्र ओमवीर द्वारा उनके साथ ही अन्य अपराधियों को भी हथियार सप्लाई करने की जानकारी दी थी। एटीएस की पूछताछ अभी चल रही है।