{"_id":"5b6f4cf84f1c1b54258b46a3","slug":"201534020856-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विफ्ट कार ने साइकिल सवार युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्विफ्ट कार ने साइकिल सवार युवक को कुचला, मौत
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
गंगानगर। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी संजीव (35) पुत्र सुरेंद्र सिंह सैनी स्थित पेपर मिल में काम करता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात 10 बजे संजीव साइकिल से गंगानगर में एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था। मवाना रोड पर सलारपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। इस पर संजीव उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। बाद में पुलिस ने आरोपी कार चालक को मवाना चौकी पर पकड़ लिया। परिजनों ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों के मुताबिक पिता सुरेंद्र गांव में खेती करते हैं। संजीव की पांच बहने हैं और वह सबसे बड़ा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कार चालक बिजनौर क्षेत्र का रहने वाला है।