फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हत्या के पीछे प्रधानी, प्रापर्टी, दबंगई या कुछ ओर वजह

हत्या के पीछे प्रधानी, प्रापर्टी, दबंगई या कुछ ओर वजह

Wed, 08 Aug 2018 02:29 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
हत्या के पीछे प्रधानी, प्रापर्टी, दबंगई या कुछ ओर वजह
हत्या के पीछे 15 बीघा जमीन या प्रधानी चुनाव
विज्ञापन

मेरठ। दंपति की हत्या के पीछे 15 बीघा जमीन का विवाद और प्रधानी चुनाव बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि वीर सिंह शराब की ठेकेदारी के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग भी करते थे। वीर सिंह ने 2015 में प्रधानी का चुनाव लड़ा था, जिसमें वह 37 वोटों से हारे थे। इसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति थी। वीर सिंह ने कुछ दिन पहले 15 बीघा जमीन खरीदी थी, उसे लेकर भी विवाद चल रहा था। वहीं, वीर सिंह के बेटे कोशिंद्र ने देर रात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
15 बीघा जमीन के विवाद की जानकारी खरखौदा पुलिस को भी थी। क्योंकि तीन दिन पहले बृजेश नाम के शख्स ने खरखौदा पुलिस से मिलकर वीर सिंह से समझौता कराने की बात कही थी। बृजेश कौन है और उसका इस विवादित जमीन से क्या लेनादेना था। इसकी जांच हो रही है। पुलिस का कहना है कि बृजेश को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

दहशत और आक्रोश
वीर सिंह के परिवार में दहशत और ग्रामीणों मेें जबरदस्त आक्रोश है। एसपी देहात के मुताबिक ग्रामीणों में चर्चा कि वीर सिंह दबंग थे। गांव में कई लोग उनसे अंदरूनी रंजिश रखते थे। कोई उनकी हत्या कर सकता है ये कोई नहीं जानता। पुलिस ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो परिवारों की करते थे देखरेख
पुलिस ने बताया कि चश्मदीद विमला वीर सिंह की बड़ी साली है, जिसकी ससुराल खड़खड़ी गांव में है। विमला के पति टेकचंद आर्मी में सूबेदार थे। जिनकी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। विमला का बेटा आर्मी में है। वीर सिंह अपने और साली के परिवार की देखरेख करते थे।

पुलिस गहन जांच करे
वीर सिंह का बेटा कोशिंद्र माता-पिता की हत्या की खबर सुनकर देर रात पहुंचा। पोस्टमार्टम हाउस पर माता-पिता के शव देखकर वह फूट फूटकर रोया। पुलिस ने उसे ढांढस बंधाया। पुलिस ने समझाया कि वह उनके परिवार के साथ है। तुम नामजद तहरीर दो। जिस पर कोशिंद्र ने कहा कि मेरे माता-पिता किसने मारे, इस बारे में कुछ नहीं पता। पुलिस इसकी जांच करे। मेरे पापा ज्यादा कुछ नहीं बताते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed