फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भावनपुर में पुलिस पर हमला, दरोगा समेत तीन घायल

भावनपुर में पुलिस पर हमला, दरोगा समेत तीन घायल

Tue, 24 Jul 2018 03:00 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
भावनपुर में पुलिस पर हमला, दरोगा समेत तीन घायल
मेरठ। भावनपुर में रविवार रात मारपीट के आरोपी को हिरासत में लेने पर भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। खींचतान में पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई। पथराव में दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस की तरफ से सात लोगों को नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसओ भावनपुर धर्मेंद्र सिंह राठौर के अनुसार खालसा मोहल्ला अब्दुल्लापुर निवासी रेशमा पत्नी हरि सिंह ने रविवार रात थाने पहुंचकर पड़ोसी सूरज, उसकी पत्नी मोनिका, भाई धर्मपाल, हरिकिशन आदि पर घर में घुसकर मारपीट करने और गला दबाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। तहरीर की जांच करने के लिए एसआई वीरेंद्र सिंह और सिपाही धर्मवीर व कपिल आरोपी सूरज के घर पहुंचे और उसे पूछताछ के लिए हिरासत ले लिया था। आरोप है कि सूरज की पत्नी मोनिका व उसके भाई धर्मपाल व पिता हरिकिशन ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी। आसपास के लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला और पथराव कर दिया। एसओ के अनुसार दरोगा गवेंद्र पाल सिंह ओर से सूरज, धर्मपाल पुत्र हरिकिशन, मोनिका पत्नी सूरज, रविंद्र, हेम, राजू, देवेंद्र पुत्र मदन निवासी खालसा मोहल्ला को नामजद किया गया है। सूरज को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed