फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस से छूटा, वीआईपी इलाके में फायरिंग करके भागा

पुलिस से छूटा, वीआईपी इलाके में फायरिंग करके भागा

Thu, 21 Jun 2018 02:59 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से छूटा, वीआईपी इलाके में फायरिंग करके भागा
मेरठ। पुलिस से छूटकर भागा एक लुटेरा वीआईपी इलाके में फायरिंग करता सर्किट हाउस में घुसकर गायब हो गया। क्राइम ब्रांच ने लुटेरे को काफी तलाशा। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बताया गया कि पुलिस कचहरी से उसके पीछे लगी थी।
विज्ञापन

एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने बताया कि हथियार सप्लाई करने वाला एक लुटेरा बुधवार को कचहरी में आया था। इसकी सूचना क्राइम ब्रांच को लगी तो वह कचहरी में पहुंची। क्राइम ब्रांच टीम को देते ही लुटेरा महिला थाने से सामने से होकर सर्किट हाउस के पास पहुंचा। उसके पीछे क्राइम ब्रांच थी। बताया गया कि इसी दौरान लुटेरे ने सर्किट हाउस के सामने तमंचे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

लुटेरा सर्किट हाउस में घुस गया। फायरिंग की सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने लुटेरे की तलाश में सर्किट हाउस खंगाला, लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि सर्किट हाउस के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे है। कैमरे की फुटेज खंगाली जाएगी कि लुटेरा कौन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनकाउंटर का प्लान था?
लुटेरे के भागने की सूचना पर सर्किट हाउस के सामने लोगों की भीड़ लग गई। चर्चा थी कि पुलिस लुटेरे का एनकाउंटर करने का प्लान बना रही होगी, जिससे वह छूटकर भाग गया। क्योंकि कचहरी से भागकर लुटेरा कैसे इतनी दूर पहुंच गया। सर्किट हाउस के सामने ही पुलिस लाइन है। चंद कदमों की दूरी पर आईजी रेंज का ऑफिस है। तीनों जगह पर पुलिस की आवाजाही रहती है और लुटेरा नहीं पकड़ा गया।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed