{"_id":"5b1847394f1c1bab6e8b6930","slug":"201528317753-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्\nशा चालक से मारपीट कर पुलिस से भिड़े आर्मी जवान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिक् शा चालक से मारपीट कर पुलिस से भिड़े आर्मी जवान
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। हापुड़ अड्डे पर बुधवार शाम कार सवार सेना के तीन जवानों ने साइड न देने पर रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। इस दौरान जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने बीचबचाव कराने की कोशिश की तो ट्रैफिक पुलिस से भी गाली गलौज कर दी गई।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि बागपत निवासी आर्मी के तीन जवान सादे कपड़ों में किसी काम से हापुड़ अड्डे पर आए थे। तीनों जवान कार में थे। हापुड़ अड्डा चौराहे पर एक रिक्शा चालक से विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी जवानों ने रिक्शा चालक की पिटाई की। हापुड़ अड्डे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी और सिपाही पहुंचे तो आरोपी जवानों ने पुलिस से भी गाली गलौच कर दी। बाद में पुलिस कर्मियों ने दो जवानों को पकड़कर बूथ में बैठा लिया। जवानों ने पुलिस कर्मियों से माफी मांगी जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।