{"_id":"5b1846714f1c1b8c278b466b","slug":"201528317553-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंटों ने पशु व्यापारी से लूटे थे एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टूडेंटों ने पशु व्यापारी से लूटे थे एक लाख
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पशु व्यापारी से एक लाख की हुई लूट का बुधवार को सरूरपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया। दोनों आरोपी छात्र निकले।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय व एसपी देहात राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि एक जून को पशु व्यापारी ताहिर निवासी पांचली बुजुर्ग सरूरपुर से एक लाख की लूट हुई थी। वह गांव में इलाहाबाद बैंक से कैश निकालकर जा रहे थे। तभी दोनों आरोपियों विकास और गौरव निवासी सरूरपुर खुर्द ने ताहिर से कैश छीना था।
प्रेसवार्ता में आरोपियों ने बताया कि ताहिर बैंक के बाहर पैसे गिन रहा था, तभी उन्होंने उसे निशाना बनाया। दोनों आरोपी बीए के छात्र हैं। दोनों ने तमंचे खरीदे थे। वारदात के बाद बैंक के बाहर सीसीटीवी कैमरे में दोनों आरोपी कैद हुए थे। जिस पर सरूरपुर एसओ रविंद्र कांबोज और उनकी टीम आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों से 92 हजार रुपये, दो तमंचे और एक बाइक बरामद की गई है।