{"_id":"5aaed2d54f1c1bab758b6275","slug":"201521406677-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनाने के नाम पर ठगी का आरोप, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधार कार्ड बनाने के नाम पर ठगी का आरोप, हंगामा
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। टीपी नगर की शिवपुरम बस्ती के लोगों ने आधार और राशन कार्ड बनाने के नाम पर वसूली करने के आरोप में रविवार को तीन लोगों को धुन दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची टीपी नगर पुलिस तीनों आरोपियों को थाने ले गई, जहां समझौता होने पर तीनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
लोगों का आरोप था कि बस्ती के निजी स्कूल में कैंप लगाकर राशन और आधार कार्ड बनवाने के नाम पर 100 से 150 रुपये लिए जा रहे थे। एक फार्म भरवाने के बाद 15 दिन में कार्ड घर पहुंचने की बात कही जा रही थी। उनके पास न तो कोई अनुमति पत्र मिला और न कोई संसाधन। इनमें एक आरोपी शिवपुरम, दूसरा हस्तिनापुर और तीसरा लावड़ क्षेत्र का है। इंस्पेक्टर टीपी नगर के अनुसार बस्ती में जाकर पूछताछ की गई तो ये आपसी विवाद का मामला बताया गया। तहरीर न मिलने पर तीनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।