फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैसी मीठी गोली मारी, जख्मी बदमाश 12 घंटे में फिट

कैसी मीठी गोली मारी, जख्मी बदमाश 12 घंटे में फिट

Thu, 08 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
कैसी मीठी गोली मारी, जख्मी बदमाश 12 घंटे में फिट
कैसी मीठी गोली मारी, जख्मी बदमाश 12 घंटे में फिट
विज्ञापन

मेरठ। मुठभेड़ में बदमाशों को पुलिस पैर में मीठी गोली मार रही है। दरोगा की पत्नी के हत्यारोपी अर्जुन राणा और दो लुटेरों नदीम और जावेद को मंगलवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में ऐसी गोलियां मारीं कि तीनों 12 घंटे बाद ही बुधवार सुबह जिला अस्पताल में फिट हो गए। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
सेटिंग से पकड़े थे बदमाश
मंगलवार रात डेढ़ घंटे में तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए थे। तीनों ही बदमाश शातिर थे। पुलिस ने पैर में गोली मारकर खुद ही अपनी पीठ थपथपाकर वाहवाही खूब लूटी। इनमें शातिर अर्जुन के साथ मुठभेड़ में एसटीएफ भी साथ थी। जिला और मेडिकल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक मंगलवार आधी रात को ही तीनों बदमाश फिट हो गए थे। सुबह होते उन्हें सरकारी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

सदर पुलिस पर उठे सवाल
सदर बाजार पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात सलमान के पैर में जनवरी माह में गोली मारी थी। एक माह बाद वह जेल से छूटकर आया और फिर लूट की वारदात करने लगा। उसके बाद रेलवे रोड में क्राइम ब्रांच ने फिर सलमान को मुठभेड़ में पकड़ा। मंगलवार को भी सदर बाजार पुलिस ने 25 हजारी अर्जुन राणा को मुठभेड़ में पकड़ा था। जवाबी फायरिंग में अर्जुन के पैर में दो गोली लगना बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कमजोर गोली
बदमाश की गोलियों से लोगों की जान जा रही है या फिर कई दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूलना पड़ रहा है। कुख्यात अर्जुन राणा ने एक मार्च को शास्त्रीनगर में दरोगा ब्रजपाल की पत्नी सुमन की हत्या की तो बेटे कविंद्र को गोली मारी थी। कविंद्र पांच दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा। जबकि पुलिस की गोली इतनी कमजोर है कि बदमाश 12 घंटे में फिट होकर जेल चला जा रहा है। बड़ा सवाल है कि बदमाशों को लगने वाली पुलिस की गोली कमजोर थी या फिर डॉक्टरों ने इतना बेहतर इलाज किया। लोगों का कहना कि अगर पुलिस की ऐसी कार्रवाई बदमाशों पर होगी तो अपराध पर ज्यादा फर्क नहीं पडे़गा। बदमाशों में पुलिस खौफ नहीं बना पाएगी।

मांस को चीरती निकली थी गोली
बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी थी। लेकिन गोली मांस को चीरती निकल गई थी। बदमाश ठीक हो गए, जिन्हें सुबह छुट्टी दे दी गई। -डॉ. अजित सिंह, प्रमुख अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज अस्पताल

तो जांच करा लेंगे
मुठभेड़ में बदमाश को कहीं भी गोली लग सकती है। तीनों बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पैर को निशाना बनाकर गोली चलाती है। एक दिन में अस्पताल से छुट्टी हुई है तो इसकी जांच करा ली जाएगी। -मंजिल सैनी, एसएसपी

खास बातें:
मंगलवार को शातिर अर्जुन और दो लुटेरों को लगी थी मुठभेड़ में गोलियां
बुधवार की सुबह होते ही जिला अस्पताल से हो गई छुट्टी, जेल भेजे तीनों बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed