फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कंकरखेड़ा में हुए दोहरे हत्याकांड़ के गवाहों ने भी मांगी सुरक्षा

कंकरखेड़ा में हुए दोहरे हत्याकांड़ के गवाहों ने भी मांगी सुरक्षा

Tue, 06 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
कंकरखेड़ा में हुए दोहरे हत्याकांड़ के गवाहों ने भी मांगी सुरक्षा
कंकरखेड़ा। लगातार हो रहे हमलों से गवाहों में दहशत का माहौल है। तीन साल पूर्व कंकरखेड़ा में दिनदहाड़े गोली मारकर की गई दंपति की हत्या के मामले में गवाहों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन

15 जनवरी 2015 को मूल रूप से सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मोती रामपुर निवासी सतेंद्र मलिक व उनकी पत्नी चंद्रकांता मलिक की चुनावी रंजिश में उनके सगे भतीजे अरुण मलिक उर्फ पिंटू ने सरधना रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पिंटू व उसके पिता राजेंद्र सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। वर्तमान में आरोपी पिता-पुत्र दोनों ही जेल में हैं। इस हत्याकांड में सतेंद्र मलिक के भाई किशोर कुमार व सतेंद्र का छोटा बेटा मनीष मलिक चश्मदीद गवाह हैं। मनीष ने एसएसपी मंजिल सैनी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को दोनों गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि गवाहों को सुरक्षा प्रदान जरूर कराई जाएगी। इंस्पेक्टर का कहना है कि करीब आधा दर्जन लोग सुरक्षा की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन


10 हजार का इनामी रह चुका है अरुण
आरोपी अरुण उर्फ पिंटू शातिर किस्म का अपराधी है। वह 10 हजार का इनामी रह चुका है। 2009 में उसने गैंग बनाकर गाजियाबाद के एक प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण किया था और 25 लाख रुपये की फिरौती वसूली थी। इसके अलावा गांव पावलीखास में पुलिस के मुखबिर वकील की हत्या में भी वह नामजद हुआ था। वहीं सतेंद्र मलिक के बेटों ने बताया कि कोर्ट ने केस समाप्ति तक संपूर्ण परिवार की सुरक्षा के आदेश दिए थे। बावजूद उन्हें सुरक्षा नहीं मिली। जबकि एक साल पहले पिंटू के पिता राजेंद्र ने दो लोगों के साथ मिलकर उनपर हमला भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed