फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तंत्र-मंत्र सीखने गए किशोर की मानसिक हालत बिगड़ी

तंत्र-मंत्र सीखने गए किशोर की मानसिक हालत बिगड़ी

Mon, 01 Jan 2018 02:41 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
तंत्र-मंत्र सीखने गए किशोर की मानसिक हालत बिगड़ी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी एक किशोर की मानसिक हालत बिगड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक तांत्रिक ने उसे सोनीपत ले जाकर जबरन तांत्रिक क्रियाएं सिखाने का प्रयास किया। अब किशोर को घर में रस्सी से बांधकर रखना पड़ रहा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

परतापुर पुलिस के अनुसार पीड़ित किशोर के पिता ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक तांत्रिक उनका परिचित है। 43 दिन पहले वो उनके घर आया था। कहा कि वो उनके बेटे को धार्मिक कार्य से सोनीपत ले जाना चाहता है। उसने भरोसा कर उसके साथ अपने 17 साल के बेटे को भेज दिया था। यह किशोर इंटर का छात्र है। तीन दिन पूर्व जब उसका बेटा वापस लौटा तो उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वो रात को उठकर कब्रिस्तान की ओर जाने लगता है। वे डर गए। उससे बात की। आरोप है कि तांत्रिक ने उसके बेटे को जबरन तंत्र मंत्र क्रियाएं सिखाने की कोशिश की। उसे रात को कब्रिस्तान में ले जाकर कब्र खुदवाने का प्रयास किया। इसी वजह से उसकी हालत बिगड़ी।
विज्ञापन

पिता के अनुसार उन्होंने बेटे को डॉक्टरों को भी दिखाया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। वो उठकर कब्रिस्तान में भागने की कोशिश करता है। इसी वजह से उसे बांधकर रखना पड़ता है। रविवार को परिजन किशोर को बांधकर तांत्रिक के घर ले गए और हंगामा कर दिया। सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत पर तांत्रिक को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर परतापुर के अनुसार परिजन तांत्रिक पर आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिली है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हिरासत में लिया तांत्रिक
धार्मिक कार्यक्रम के बहाने सोनीपत ले गया था किशोर को
अब घर में रस्सी से बांधकर रखना पड़ रहा किशोर को
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed