फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसटीएफ ने फर्जी फाइनेंस कंपनी पकड़ी

एसटीएफ ने फर्जी फाइनेंस कंपनी पकड़ी

Wed, 29 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ ने फर्जी फाइनेंस कंपनी पकड़ी
- एसटीएफ ने पुलिस टीम लेकर मेट्रो प्लाजा में छापा मारा
विज्ञापन

- करोड़ों की कर चुकी ठगी, जांच करने में जुटी पुलिस टीम
- कंपनी संचालक समेत 26 युवक व 32 युवतियां पकड़ी
- उत्तर प्रदेश, बिहार व उत्तराखंड से लोेग लोन लेने आते थे



मेरठ।
लोन दिलाने के नाम पर फर्जी फाइनेंस के माध्यम से करोड़ों रुपये ठग लिये गये। एसटीएफ ने दिल्ली रोड पर इस फाइनेंस कंपनी का मंगलवार शाम भंडाफोड़ करते हुए कंपनी संचालक समेत 26 युवक और 32 युवतियों को मौके से गिरफ्तार किया है। इस फर्जी कंपनी से यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लोगों से निशाना बनाया जा चुका है। पुलिस ने पांच कंप्यूटर, 50 से अधिक मोबाइल और एक लाख रुपये मौके से बरामद किए है।
दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा में अवतार ग्रुप के नाम से फर्जी फाइनेंस कंपनी चल रही थी। इस कंपनी का दो साल पहले नाम शताब्दी फाइनेंस कंपनी था। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह के मुताबिक अवतार कंपनी में लोगों को ठगा जा रहा है, इसकी शिकायत आई थी। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार शाम एसटीएफ ने रेलवे रोड पुलिस, महिला थाना व साइबर सेल की टीम को लेकर मेट्रो प्लाजा में छापा मारा। जहां से कंपनी संचालक इब्राहिम निवासी जानी खुर्द और सन्नी राणा उर्फ फराज निवासी विकासपुरी, लिसाड़ीगेट समेत 26 युवक और 32 युवतियां को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसटीएफ की छापेमारी सेे मेट्रो प्लाजा में अफरातफरी मच गई। पुलिस सभी युवक और युवतियों को रेलवे रोड थाने ले आई। पुलिस ने फर्जी फाइनेंस कंपनी की तलाशी ली, जिसमें लोन आवेदन के साथ लगाये जाने वाले फर्जी दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस ने पांच कंप्यूटर, 68 मोबाइल, एक लाख रुपये कैश और फर्जी तैयार कागजात को कब्जे में लिया। इसकी जानकारी लगते ही पकड़े गए युवक और युवतियों के परिजन थाने पहुंचे। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि युवतियों को 41 ए का नोटिस देकर उनके परिजनों को सुपुर्दगी में दिया गया। जबकि युवकों के खिलाफ केेस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोन लेने आए तीन युवक मिले
पुलिस का दावा कि छापे के दौरान लोन लेने आए तीन युवक मौके से मिले। तीनों युवकों ने बताया कि उन्हें लोन दिलवाने की बात कहकर बुलाया गया था। फर्जी कंपनी में काम करने वाले युवतियों ने कॉल कर बुलाया है। कागज तैयार करने की कहकर तीन तीन हजार रुपये भी ले लिए है। तीनों युवकों से भी पुलिस ने तहरीर ली है।

कई राज्यों तक फैला नेटवर्क
सीओ बृजेश सिंह का कहना है फर्जी फाइनेंस कंपनी का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में फैला है। लोन देने के नाम पर पहले ठगी करते है और अगर कोई पैसा वापस मांगता है तो उनके साथ मारपीट कर देते है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कई राज्य के लोगों से कंपनी संचालक करोड़ों रुपये की ठगी कर चुकी है। दूसरों राज्यों में उनके ऑफिस खुले है।

---
फर्जी फाइनेंस कंपनी का वेस्ट यूपी में जाल फैला है। कंपनी संचालक करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके है। यूपी, बिहार, दिल्ली और उत्तराखंड समेत कई राज्यों केे लोग ठगी का मुकदमा करा चुके हैं। एसटीएफ टीम ने चलती फर्जी फाइनेंस कंपनी पकड़ी है।
आलोक प्रियदर्शी, एसपी एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed