{"_id":"59f4ef0f4f1c1b71548b9876","slug":"201509224207-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान के लिये जा रहा भैसों से भरा टक पकडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटान के लिये जा रहा भैसों से भरा टक पकडा
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा, तोड़फोड़
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास पर शनिवार दोपहर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पशुओं से भरे कैंटर को रोक लिया। उन्होंने पशुओं को अवैध कटान के लिए ले जाने का आरोप लगाते हुए चालक और क्लीनर की जमकर पिटाई की। कैंटर में तोड़फोड़ कर उसमें आगजनी की कोशिश की। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने पशुओं को कब्जे में लेकर कांजी हाउस भिजवा दिया।
शनिवार दोपहर को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि पशुओं से भरा कैंटर हापुड़ रोड की तरफ जा रहा है। इस पर दर्जनों कार्यकर्ता बिजली बंबा बाईपास पर पहुंच गए और कैंटर को रोक लिया। इसके बाद चालक और क्लीनर की पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। फैंटम के सामने ही कार्यकर्ताओं ने कैंटर के शीशे तोड़ दिए और उसमें आग लगाने की कोशिश की। बाद बाद में ब्रह्मपुरी पुलिस भी पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। कैंटर में 19 भैंस ठूंस-ठूंस कर भरी गईं थीं, जिसमें कई भैंस जख्मी थीं। पुलिस ने पशु चिकित्सक अजय चौहान को बुलाकर उनका उपचार कराया। कैंटर चालक मोमीन ने बताया कि पशुओं को मुजफ्फरनगर पैठ से मेरठ हापुड़ रोड स्थित एक कमेले में ले जाया जा रहा था। हिंदू युवा वाहिनी के महानगर उपाध्यक्ष आशुतोष वत्स ने परतापुर थाने में तहरीर दी है। परतापुर इंस्पेक्टर रघुराज सिंह का कहना है कि आरोपियों क े खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि बिजली बंबा बाईपास पर पहले भी कई बार पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ी जा चुकी हैं। तीन माह पहले जुर्रानपुर फाटक के पास ग्रामीणों ने पशु भी लूट लिए थे।
खास बात
मुजफ्फरनगर पशु पैठ से हापुड़ रोड पर कमेले में ले जाए जाई जा रही थीं 19 भैंस