फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला प्रशिक्षु के कमरे में घुसा ट्रेनी दरोगा, हंगामा

महिला प्रशिक्षु के कमरे में घुसा ट्रेनी दरोगा, हंगामा

Fri, 08 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
महिला प्रशिक्षु के कमरे में घुसा ट्रेनी दरोगा, हंगामा
मेरठ। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) का एक ट्रेनी दरोगा बुधवार रात नशे की हालत में एक प्रशिक्षु महिला सिपाही के कमरे में जा घुसा। जिस पर महिला प्रशिक्षुओं ने शोर मचा दिया। बृहस्पतिवार सुबह परेड के दौरान आरोपी की पहचान करते हुए उसके खिलाफ खरखौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने गिरफ्तारी करने के बाद थाने से ही जमानत दे दी।
विज्ञापन

पीटीएस के हवलदार मेजर मामराज सिंह ने बताया कि कैंपस में दरोगा और सिपाहियों की ट्रेनिंग एक साथ चल रही है। बुधवार रात एक ट्रेेनी दरोगा नशे की हालत में महिला प्रशिक्षुओं के हॉस्टल में जा पहुंचा। जिस पर महिला रिक्रूट्स ने हंगामा कर दिया। सूचना पर आउटडोर प्रभारी सुनीता सिंह पहुंचीं। इस दौरान आरोपी ट्रेनी दरोगा मौके से भाग गया। रात में ही आरोपी की बैरक में जाकर तलाश की गई। लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह परेड में गणना के दौरान महिला प्रशिक्षुओं से ट्रेनी दरोगा की पहचान राजेश कुमार के रूप में की। हवलदार मेजर के अनुसार मेडिकल परीक्षण में ट्रेनी दरोगा द्वारा शराब का सेवन करना पाया गया। उसके खिलाफ थाना खरखौदा पर केस दर्ज कराया गया। थानाध्यक्ष खरखौदा प्रमोद गौतम का कहना है कि आरोपी पर कमरे में घुसने और शराब पीकर हंगामा करने का आरोप लगा था। उसको थाने से जमानत पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव में हुआ था फेल
पीटीएस की प्रभारी सीओ वंदना मिश्रा का कहना है कि ट्रेनी दरोगा राजेश कुमार उन्नाव में फेल होने के बाद पीटीएस में ट्रेनिंग करने आया था। उसके खिलाफ जांच बैठा दी है। रिपोर्ट के बाद उसके खिलाफ अगली कार्रवाई की जाएगी। सवाल यह भी है कि ट्रेनिंग के दौरान पीटीएस में शराब कहां से उपलब्ध हो रही है। ट्रेनिंग के दौरान ही ऐसा बर्ताव है तो आम जनता पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। इसे लेकर पुलिस के आला अधिकारी भी गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed