फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जहरीली शराब पीने से बीमार युवक की मौत

जहरीली शराब पीने से बीमार युवक की मौत

Mon, 21 Aug 2017 02:23 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब पीने से बीमार युवक की मौत
कंकरखेड़ा। शराब पीने से बीमार हुए एक युवक की रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। एक सप्ताह पूर्व परिजनों ने उसे भर्ती कराया था। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, चिकित्सकों ने युवक की मौत का कारण जहरीला पेय पदार्थ पीना बताया है।
विज्ञापन

जवाहर नगर निवासी बिट्टू (19) पुत्र अशोक कुमार मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार गत 14 अगस्त को वह शराब पीकर घर आया था। उसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे रोहटा रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। रविवार को उपचार के दौरान बिट्टू की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से उनके बेटे की मौत हुई है। जवाहर नगर में अवैध रूप से शराब की बिक्री होती है। जहरीली और केमिकल युक्त शराब भी बेची जाती है। परिजनों ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ तहरीर दी है वहीं सीओ दौराला विजय प्रकाश सिंह का कहना है कि युवक के शव को पीएम के लिए भिजवाया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा। अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, बताया गया कि एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने करीब 15 दिन जवाहर नगर में अभियान चलाया था। उसके बाद भी क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा खूब चल रहा है।
विज्ञापन

खास बात
परिजन बोले जहरीली शराब पीकर बिगड़ी थी तबियत, एक सप्ताह पहले कराया था अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed