फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हत्यारोपी कैमरे में कैद, सीओ देंगे 50 हजार का इनाम

हत्यारोपी कैमरे में कैद, सीओ देंगे 50 हजार का इनाम

Sun, 06 Aug 2017 03:04 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी कैमरे में कैद, सीओ देंगे 50 हजार का इनाम
कंकरखेड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल के सफाई कर्मचारी (सुपरवाइजर) के हत्यारोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। सीओ दौराला ने हत्यारोपियों के फोटो की पहचान करने वालों को 50 हजार रुपये का इनाम अपनी तरफ से देने की बात कही।
विज्ञापन

दौराला के सिवाया गांव निवासी सफाई कर्मी यशपाल सिंह की खिर्वा रोड पर दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार को परिजन और सैकड़ों ग्रामीणों ने कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला विजय प्रकाश ने ग्रामीणों को शांत किया। उन्होंने बताया कि बाइक पर जाते दोनों हत्यारोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। उनकी पहचान के लिए फोटो सभी थानों में भेजे गए है। सोशल साइट पर भी फोटो को पोस्ट किया, ताकि उनकी पहचान हो सके।
विज्ञापन

पुलिस ने क्राइमसीन किया
पुलिस के मुताबिक फुटेज के आधार पर दोनों बदमाश डिफेंस एंकलेव कॉलोनी में होते हुए कैलाशी हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल की पार्किंग में बदमाश बाइक खड़ी कर पार्क में घूमे थे। बाद में मौका देखकर वहां से निकल गए। पूछताछ के बाद महिला छोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के दौरान यशपाल के साथ सफाई कर्मी रेनू भी साइकिल पर साथ थी। पुलिस ने उससे काफी पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक तौर पर महिला का हत्या से कोई लेनादेना नहीं है। महिला को फिलहाल छोड़ दिया गया। जांच में कुछ आया तो महिला को बुलाया जा सकता है क्योंकि वह हत्या की चश्मदीद है।
खास बात
सीओ दौराला ने फोटो किए वायरल, पहचान कराने वालों को इनाम 50 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed