{"_id":"594c32f64f1c1bd8038b460b","slug":"201498166006-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को साइड मारकर भागने वाले को सबक सिखाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को साइड मारकर भागने वाले को सबक सिखाया
Updated Fri, 23 Jun 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा को साइड मारकर भाग रहे स्टंटबाजों की धुनाई
मेरठ। थापर नगर नाले पर छात्रा को साइड मारकर भाग रहे दो स्टंटबाजों को छात्रों ने पकड़कर धुन डाला। बाद में माफी मांगने पर दोनों को छोड़ा गया।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे एक छात्रा बच्चा पार्क से रोडवेज की ओर जा रही थी। तभी पीछे से स्टंटबाजी करते हुए बाइक सवार दो युवक वहां से गुजरे और छात्रा को साइड मारते हुए तेजी से भाग गए। पीछे दो बाइकों से आ रहे चार छात्रों ने बाइक सवारों की ये हरकत देख उनका पीछा शुरू कर दिया और फैज-ए-आम कॉलेज के पास उन्हें पकड़ लिया। पूछने पर उन्होंने खुद को लिसाड़ी गेट का बताया। पहले तो वह अकड़ दिखाने लगे, लेकिन जब छात्रों ने धुनाई की और उन्हें थाने ले जाने लगे तो उन्होंने कहा कि गलती से छात्रा को साइड लग गई थी। उन्होंने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। इसके बाद छात्रों ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।