{"_id":"5cabaf1dbdec22144002f45c","slug":"191554755357-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अवैध कमेला संचालन में एक जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने अवैध कमेला संचालन में एक जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़। नगर में अवैध रूप से चलाए जा रहे कमेले के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की तथा गिरफ्तार आरोपी का सोमवार को चलान कर दिया। वहीं, पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर मीट जमीन में दबवा दिया।
मवाना निवासी आरिफ पुत्र हनीफ खां ने ब्लॉक परीक्षितगढ़ का मुर्दा मवेशी का ठेका ले रखा है। ठेके के कारोबार में मवाना बस स्टैंड निवासी इनाम को शामिल कर रखा है। मवाना बस स्टैंड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी कि ठेकेदार आरिफ मृत पशुओं को मवाना बस स्टैंड बीच बस्ती में लाकर इनाम के मकान में कटान करके मीट आसपास सप्लाई करता है। बस्ती के लोगों ने पुलिस को बताया कि ठेकेदार के कुछ साथी आसपास के गांवों में पशुओं को जहर देकर मार देते हैं। ठेकेदार इन पशुओं को बस्ती में लाकर कटान करता है। वहीं, गाड़ियों से मांस की आसपास के जनपदों में भी सप्लाई करता है। पुलिस ने रविवार को कमेले में छापा मारकर आरोपी जावेद पुत्र शकील को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आसिफाबाद नहर पटरी से महेन्द्रा पिकअप गाड़ी को पकड़ा, लेकिन तीन आरोपी चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप गाड़ी से दो कुंतल मीट, तीन छुरी बरामद कर थाने ले आए। पुलिस ने चमन, आरिफ पुत्रगण हनीफ निवासी मोहल्ला मुन्नालाल मवाना, इनाम पुत्र शहीद निवासी मवाना बस स्टैंड परीक्षितगढ़, जावेद पुत्र शकील निवासी मोहल्ला कस्याबान परीक्षितगढ़ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपी का चलान कर दिया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
मुख्य बातें
तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर