{"_id":"5c801cd6bdec2214577e645d","slug":"191551899862-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को जहर पिलाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को जहर पिलाकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा नौ की छात्रा को जहर पिलाकर मार डाला
मंडावर (बिजनौर)। छेड़छाड़ की शिकायत करने से गुस्साए तीन किशोरों ने कक्षा नौ की छात्रा को जहर पिलाकर मार डाला और उसके परिजनों को कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी (13) कक्षा नौ में पढ़ती थी। गांव के ही तीन किशोर उस पर बुरी नजर रखते थे। वे आए दिन उससे छेड़छाड़ करते थे। उन्होंने आरोपियों के परिजनों से इसकी शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। इसके बाद से तीनों आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखने लगे थे। बुधवार को वह पत्नी और बेटे गौरव के साथ किसी काम से बाहर गया था। वह लौटकर आए तो देखा कि घर में तीनों आरोपियों ने उनकी बेटी को पकड़ रखा था और उसे जबरन एक डिब्बे से कुछ पिला रहे थे। वे कह रहे थे कि उसने उन्हें पूरे गांव में बदनाम कर दिया है। आज इसका किस्सा खत्म कर देंगे। आरोपी पुलिस को जानकारी देने पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस दौरान एक आरोपी का मोबाइल फोन उनके घर में ही गिर गया। छात्रा के पिता का कहना है कि डिब्बे में जहरीला पदार्थ था, जिसके पीने के कुछ देर बाद ही छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर सीओ सिटी अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ के अनुसार परिजनों ने तहरीर में बताया है कि किशोरी घर पर अकेली थी, आरोपी घर में आए और उसे जहर पिलाकर भाग गए। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।