{"_id":"5b6a03354f1c1bb8538b767f","slug":"191533674293-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
मेरठ। परीक्षितगढ़ के दलित युवक की पिटाई और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी के मामले को लेकर कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की तरफ से मंगलवार को कमिश्नरी पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में शामिल हुए विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नितिन राउत ने कहा कि किला परीक्षितगढ़ में जिस निर्ममता के साथ दलित युवक लवली की पिटाई की गई है वह प्रदेश सरकार की मंशा को दर्शाता है। प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि गत 2 अप्रैल को पुलिस द्वारा दलित युवकों को बर्बरता पूर्वक पीटा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष योगी जाटव ने कहा कि कंकरखेड़ा में हुए दुष्कर्म मामले में केवल एक आरोपी की ही गिरफ्तारी की गई है। दोपहर दो बजे धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेेट को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर धरना खत्म कर दिया गया। इससे पहले चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर नेताओं ने माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष विनोद मोगा, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, शबी खान, हरिकिशन आंबेडकर, अखिल कौशिक, शिवराम सैन, ब्रजलाल खाबरी, वीर सिंह मिकान, सुरेश पाल ढाका, तेजपाल डाबका, सतेंद्र वर्मा, विनोद सोनकर, सुरेंद्र फौजी, रामसिंह, राजेंद्र जाटव, इलियास कुरैशी, अरविंद पालीवाल, अक्षय मौर्य, संजय कटारिया, प्रमोद शर्मा, इरशाद पहलवान, अरशद, आसिफ आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेस के अनुसूचित विभाग की ओर से कमिश्नरी पार्क में दिया गया धरना