फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हॉट ग्लू गन से सॉल्वर गैंग करता था फर्जीवाड़ा

हॉट ग्लू गन से सॉल्वर गैंग करता था फर्जीवाड़ा

Sat, 07 Jul 2018 03:00 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
हॉट ग्लू गन से सॉल्वर गैंग करता था फर्जीवाड़ा
मेरठ। यूपी पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा में सॉल्वर गैंग हॉट ग्लू गन से फर्जीवाड़ा कर रहा था। यह राज सॉल्वर शकील ने शुक्रवार को रिमांड के दौरान पूछताछ में खोला है। इसकी मदद से वह जैल पेस्ट के रूप में असली परीक्षार्थी के अंगूठे की छाप (थंब इम्प्रेशन) को लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचता था, जहां बायोमेट्रिक मशीन को आसानी से धोखा दे देता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हॉट ग्लू गन और पूरी किट बरामद की है।
विज्ञापन

यह था मामला
बीती 19 जून की सुबह एसटीएफ व कंकरखेड़ा पुलिस ने कंकरखेड़ा के पठानपुरा गांव के एक घर पर दबिश देकर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों में से एक शकील पुत्र जमील निवासी गांव कुरड़ी जिला बागपत भी था, जो एक सिपाही भर्ती परीक्षा में असली परीक्षार्थी की जगह सॉल्वर की भूमिका निभाता था। शोभापुर चौकी इंचार्ज सरजेश कुमार के अनुसार शकील को आठ घंटे की रिमांड पर लिया गया था। शकील आनंद विहार, कंकरखेड़ा में रह रहा था। जहां से उसकी निशानदेही पर बदरपुर के ढेर से हॉट ग्लू गन (मेड इन ताइवान), जैल केमिकल, स्टिक, कार्टेज, शीशा आदि बरामद किया।
विज्ञापन

ऐसे करते थे फर्जीवाड़ा
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा के अनुसार आरोपी शकील ने पूछताछ में बताया कि सॉल्वर गैंग का सरगना अरविंद राणा है। अरविंद ने ही उसे लिखित परीक्षाओं के बारे में बारीकी से सिखाया था। अरविंद के पास ताइवान मेड हॉट ग्लू गन थी। इस इलेक्ट्रानिक गन में स्टिक लगाने के साथ केमिकल, थर्मोकोल आदि डाला जाता है। मशीन गर्म होने पर जैल केमिकल तैयार करती है। गन से शीशे पर फायर किया जाता है। मशीन से निकले उस जैल केमिकल को असली परीक्षार्थी के अंगूठे पर फिक्स करते हैं। जिसके बाद वह जैल उसके अंगूठे की पूरी छाप ले लेता है। अब इस जैल पेस्ट को उस सॉल्वर के अंगूठे पर लगाया जाता है, जिसे असली परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देनी होती है। जब यह सॉल्वर परीक्षा केंद्र पर पहुंचता है तो बायोमेट्रिक मशीन पर उसी जैल पेस्ट थंब का प्रयोग करता है। चूंकि थंब असली ही परीक्षार्थी का पेस्ट किया हुआ होता है तो बायोमेट्रिक मशीन पर असली परीक्षार्थी की हाजिरी लग जाती है। उसके बाद सॉल्वर अपने खेल में कामयाब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ से ज्यादा सॉल्वर किए ट्रेंड
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने बताया कि इस गिरोह का सरगना अरविंद कुमार राणा निवासी बड़ौत है। उसने ही यह हॉट ग्लू गन ऑर्डर करके मंगायी थी। इस गन की मदद से वह हरियाणा और यूपी के अलावा बिहार में भी सौ से अधिक सॉल्वरों को ट्रेंड कर चुका है। उसने कई राज्यों में अपना नेटवर्क फैलाया हुआ था। इस अंदेशे से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि इस हॉट ग्लू गन से अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी खेल किया गया। सरगना की तलाश में में दबिश दी जा रही है।
खास बातें
यूपी पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा में एसटीएफ ने पकड़ा था सॉल्वर गैंग
सॉल्वर शकील निवासी बागपत ने रिमांड पर पूछताछ में खोला राज
मूल परीक्षार्थी के अंगूठे की छाप लेता था केमिकल, बन जाता था जैल पेस्ट
बायोमेट्रिक मशीन को धोखा देने के लिए रचा जाता है यह पूरा प्रपंच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed