{"_id":"5ae0ef994f1c1ba1098b691b","slug":"191524690841-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किठौर में मुठभेड़, तीन बदमाशों को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किठौर में मुठभेड़, तीन बदमाशों को गोली मारी
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
मेरठ/किठौर। किठौर में बुधवार को क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें तीन बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस अफसरों ने बताया कि इन बदमाशों ने दो सप्ताह पहले किठौर में डकैती डाली थी। इस डकैती में घायल हुई एक महिला की मौत हो गई थी। बदमाश बावरिया गैंग के सदस्य हैं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक किठौर में बंबा पटरी के पास बदमाश बीयर पीकर वारदात करने की प्लानिंग बना रहे थे। इसकी सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी जयवीर सिंह, इंस्पेक्टर किठौर राजेंद्र त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में क्राइम ब्रांच की गोलियां तीन बदमाशों के पैरों में लगी, जबकि दो बदमाश मौके से भाग गए। घायल बदमाश फैजान पुत्र अलीशन, नाहिद पुत्र कय्यूम, राजिल पुत्र कय्यूम निवासी फिरोजपुर सरसी संभल को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। लेकिन कुछ पता नहीं लगा। पकड़े गए बदमाशों से तीन तमंचे और लाठी डंडे मिले हैं।
किठौर की डकैती का खुलासा
एसपी देहात ने बताया कि इन बदमाशों ने ही दो सप्ताह पहले किठौर में नई बस्ती निवासी शकील के मकान में परिवार पर हमला कर डकैती डाली थी। हमले में शकील, उसकी पत्नी रेशमा और मां जायदा घायल हुई थीं। घायल रेशमा की 18 अप्रैल को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। एसएसपी ने घटना वर्कआउट करने के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया था। मुखबिर की सटीक सूचना पर क्राइम ब्रांच ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बावरिया गैंग के बदमाश
पुलिस का शक सही निकला। डकैती का घटनास्थल देखने से पुलिस को अंदेशा था कि बावरियां गैंग ने वारदात की, क्योंकि बावरियां गैंग के बदमाश ही वारदात के दौरान लोगों पर हमला करते हैं। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाश बावरियां गैंग के हैं, जिनकी जाति छयमार बतायी गई। मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़ समेत कई जिलों में यह गिरोह वारदातों को अंजाम दे चुका है।
इनामी चंदू गैंग लीडर, पत्नी करती है रैकी
पुलिस के मुताबिक घायल बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उनके गैंग का लीडर सरदार चंदू है। सरदार चंदू की पत्नी दिन में रैकी करती है। जिसके बाद वह रात को घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि चंदू सहारनपुर से 25 हजार का इनामी है।
तत्कालीन सीओ ने दिया क्लू
बावरिया गैंग के बदमाशों तक पहुंचने में मेरठ पुलिस की तत्कालीन सीओ विनोद कुमार सिरोही ने काफी मदद की है। फिलहाल विनोद सिरोही इंटेलीजेंस विभाग मुरादाबाद में तैनात हैं। वह किठौर सर्किल में सीओ रह चुके हैं। बावरिया गैंग के कई बदमाशों को वह जेल भेज चुके हैं।
टीम में शामिल थे इंस्पेक्टर
डकैती की वारदात के बाद एसएसपी ने सीओ किठौर हरिमोहन को हटाया था। इंस्पेक्टर किठौर राजेंद्र त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया था। इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी घटना का निवारण करने के लिए क्राइम ब्रांच टीम के साथ लगे थे। घटना के बाद से इंस्पेक्टर बदमाशों को ढूंढ रहे थे। एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में इंस्पेक्टर और क्राइम ब्रांच की टीम शामिल थी।
खास बातें:
- बावरिया गिरोह के तीनों बदमाश, अस्पताल में भर्ती कराए
- किठौर में दो सप्ताह पहले बदमाशों ने डाली थी डकैती
- डकैती के दौरान हमले में घायल रेशमा की हो गई थी मौत