फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने कराया गैंगरेप

ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने कराया गैंगरेप

Sun, 22 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने कराया गैंगरेप
मेरठ। ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर द्वारा दो दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा बिजनौर जिले की है, जिसे करीब दो साल से आरोपी ट्यूटर और उसके साथियों ने घर में बंधक बना रखा था। शुक्रवार को वहां से भाग निकली और शनिवार सुबह मेरठ में मेडिकल कॉलेज के पास बेहोशी की हालत में मिली। एक सामाजिक संस्था की पदाधिकारी उसे लेकर एसएसपी के पास पहुंची।
विज्ञापन

मामला बिजनौर जिले के एक कस्बे से जुड़ा है। पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह एक शिक्षक के घर पर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोप है कि शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी शिक्षक के दो दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों आरोपियों ने छात्रा को करीब दो साल बंधक बनाकर घर में रखा। छात्रा को एक बेटी भी हुई। शुक्रवार को आरोपी एक धार्मिक स्थल गए हुए थे, इस दौरान पीड़िता अपनी बच्ची को लेकर जैसे-तैसे कर वहां से भाग निकली।
विज्ञापन

शनिवार को पीड़िता बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज के पास मिली तो वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वहां पहुंची एक सामाजिक संस्था की अध्यक्ष पीड़िता को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची। पीड़िता ने एसएसपी मंजिल सैनी को आपबीती सुनाई। एसएसपी ने बताया कि मामला बिजनौर जिले का है। बिजनौर पुलिस को इस संबंध में अवगत कराते हुए मामले की गंभीरता से जांच कराने की बात कही गई है। मेरठ पुलिस भी जांच में सहयोग करेगी। पीड़ित युवती के साथ एक बच्ची भी है। पीड़िता को फिलहाल सामाजिक संस्था की पदाधिकारी साथ ले गई हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
- ट्यूटर और उसके दो दोस्त दो साल तक बंधक बनाकर करते रहे दुष्कर्म
- बेटी भी हो चुकी, शुक्रवार को घर से भागी, मेडिकल कॉलेज के पास बेहोश मिली
- एक सामाजिक संस्था की पदाधिकारी पीड़िता को लेकर एसएसपी के पास पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed