{"_id":"5aa835b64f1c1baa758b553a","slug":"191520973238-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड डीएसपी की कार से छह लाख ले उडे़ बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड डीएसपी की कार से छह लाख ले उडे़ बदमाश
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ठक-ठक गिरोह ने मंगलवार शाम ईदगाह चौराहे पर रिटायर्ड डीएसपी को शिकार बनाकर उनकी कार से बैग उड़ा लिया। बैग में छह लाख रुपये थे। रेलवे रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस के अनुसार वीरेंद्र सिंह पीलीभीत से डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान में पल्लवपुरम में रह रहे हैं। शाम करीब पांच बजे वे बेटे और मित्र के साथ मेट्रो प्लाजा से एक टायर शोरूम से कार से लौट रहे थे। ईदगाह चौराहे पर उनकी कार के पास आए ठक-ठक गैंग के बाइक सवार दो बदमाशों ने बताया कि उनकी कार से तेल रिस रहा है। इस पर तीनों लोग तेल चेक करने के लिए कार से उतरे तो तभी दोनों बदमाश बाइक मोड़कर वहां पहुंचे। उनमें से एक बदमाश ने कार में रखा बैग उठाया और पैदल ही वहां से भागा।
यह देखकर वीरेंद्र सिंह का बेटा बदमाश के पीछे शोर मचाते दौड़ा तो वह बदमाश धर्म कांटे के पास बाइक स्टार्ट करके खडे़ अपने दूसरे साथी के साथ फरार हो गया। एसओ रेलवे रोड विनोद कुुमार ने बताया कि मामला ठगी का है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मिलक में बना रहे हैं विवाह मंडप
रिटायर्ड डीएसपी ने बताया कि वे मिलक रामपुर में विवाह मंडप बना रहे हैं। इसके निर्माण के लिए ही पैसे की व्यवस्था की थी। बैग में छह लाख रुपये लेकर वे घर जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही ये वारदात हो गई।
पीछे लगे बदमाश
वीरेंद्र सिंह ने मेट्रो प्लाजा स्थित शोरूम से कार का टायर चेंज कराया था। अंदेशा है कि बदमाशों ने बैग में कैश देखकर उन्हें निशाना बनाने की योजना बना ली थी। वे उनका वहां से चलने का इंतजार कर रहे थे। एसओ रेलवे रोड के अनुसार बदमाश वारदात के बाद किस रास्ते से भागे, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। घटनास्थल के पास ही सिंडिकेट बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया जाएगा।