फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सुशील मूंछ समेत छह लोगों का गिरफ्तारी वारंट जारी

सुशील मूंछ समेत छह लोगों का गिरफ्तारी वारंट जारी

Tue, 13 Feb 2018 02:48 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
सुशील मूंछ समेत छह लोगों का गिरफ्तारी वारंट जारी
मेरठ। परतापुर के सोहरका दोहरे हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी सुशील मूंछ समेत छह आरोपियों का सोमवार को गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया। एसएसपी ने आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम करने की संस्तुति आईजी रेंज के पास भेजी है। कोर्ट ने मंगलवार को मालू उर्फ सोबिर को जेल से तलब किया है।
विज्ञापन

24 जनवरी 2018 को हत्या में चश्मदीद गवाह भोलू व उसकी मां निछत्तर कौर की हत्या के मामले में मेरठ पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। हत्यारोपी मांगे उर्फ विनय दिल्ली में सरेंडर हो गया और दूसरा आरोपी विकास जाट मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर में मारा गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद तीसरे आरोपी का सुराग नहीं लगा। पुलिस रिमांड पर आए मांगे से पूछताछ के बाद मुजफ्फरनगर के कुख्यात सुशील मूंछ व उसके बेटे टोनी समेत छह लोगों को साजिश करने में नामजद किया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली ने बताया कि सुशील मूंछ समेत छह आरोपियों का सोमवार को गिरफ्तारी वारंट कोर्ट से मिल गया है। आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी गई। लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस अब उनका कुर्की वारंट लेने की तैयारी में है। वहीं इनाम होने के बाद एसटीएफ भी आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
- आरोपियों पर 50-50 हजार के इनाम की संस्तुति भेजी
- परतापुर के सोहरका दोहरे हत्याकांड का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed