फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   श्यामनगर से किशोरी का अपहरण, हंगामा

श्यामनगर से किशोरी का अपहरण, हंगामा

Fri, 26 Jan 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
श्यामनगर से किशोरी का अपहरण, हंगामा
श्यामनगर से छात्रा का अपहरण, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के श्यामनगर निवासी एक किशोरी (17) पास ही एक शिक्षण संस्थान में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को संस्थान से निकलने के बाद छात्रा का बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया। छात्रा के पिता ने बताया उन्होंने मामले में पिलोखड़ी चौकी पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें टरका दिया। इस परिजनों ने वहां हंगामा कर दिया। इसके बाद परिजन और अन्य लोग लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे और एसओ को घेर लिया। इस दौरान पुलिस से परिजनों की तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में एसओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है।


तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार
मेरठ। एसओ लिसाड़ीगेट मोहम्मद असलम बृहस्पतिवार सुबह शौकत कॉलोनी के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। एसओ ने बताया कि पकड़े गये आरोपी बिलाल और चांद के पास से दो तमंचे बरामद हुए हैं। युवकों ने बताया कि तमंचे 15 सौ रुपये में खरीदे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed