फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खाद्य सुरक्षा टीम ने पकड़ा कार्बाइड से पकता केला

खाद्य सुरक्षा टीम ने पकड़ा कार्बाइड से पकता केला

Sun, 24 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा टीम ने पकड़ा कार्बाइड से पकता केला
खाद्य सुरक्षा टीम ने पकड़ा कार्बाइड से पकता केला
विज्ञापन

मेरठ। नवरात्र को देखते हुए दूषित और मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को अभियान चलाया। टीम ने मेरठ के दो केला गोदामों में कार्बाइड से केला पकता हुआ पकड़ा। वहीं देहात क्षेत्र में भी एक दुकान से कुट्टूू के आटे का सैंपल लिया गया।

खाद्य विभाग की टीम ने थाना देहली गेट अंतर्गत मोहल्ला बनबटान में दो केले के गोदामों पर छापा मारा। जहां पर टीम ने कार्बाइड (कैल्शियम कार्बाइड) से केला पकता हुआ पाया। दोनों गोदामों से केले के नमूने लेकर टीम ने जांच के लिए भेज दिया और कार्बाइड को सीज कर दिया। वहीं दौराला में अशोक कुमार जैन की दुकान से कुट्टू के आटे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा, दर्पण कुमार, वाईडी आर्या, सुनील कुमार, वैभव शर्मा, महीपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन


खास बात
मोहल्ला बनबटान स्थित दो गोदामों में मारा छापा, दौराला में कुट्टू के आटे का सैंपल लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed