फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्रा से छेड

छात्रा से छेड

Sun, 03 Sep 2017 03:03 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड
कंकरखेड़ा (मेरठ)। एक किशोरी छात्रा से छेड़छाड़ और उसके पिता को पीटने के आरोपियों की पैरवी में थाने पहुंचे भाजपा नेता की इंस्पेक्टर से तीखी झड़प हो गई। आरोप है कि नेता ने इंस्पेक्टर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बनाया। इंस्पेक्टर के न मानने पर सस्पेंड कराने की धमकी दे दी। इंस्पेक्टर ने भी भाजपा नेता को हद में रहने की नसीहत दे दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार आरोपियों को नामजद करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी 11वीं कक्षा की छात्रा है। शनिवार देर शाम छात्रा से ट्यूशन से लौटते समय सैनिक विहार निवासी बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा का हाथ पकड़कर जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। बाद में छात्रा और उसके पिता आरोपी पक्ष के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी पक्ष के लोगों ने छात्रा पर ही आरोप लगाकर छात्रा के पिता को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहीं, छात्रा और उसके पिता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष की सूचना पर कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे भाजपा के जिला महामंत्री हरेंद्र कुमार निवासी पल्लवपुरम ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा नेता ने इंस्पेक्टर की शिकायत एक विधायक और एसएसपी मंजिल सैनी से कर दी। इंस्पेक्टर ने भी कप्तान को फोन कर मामले से अवगत कराया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने छात्रा के परिजनों की तहरीर पर आरोपी पक्ष के सचिन पुत्र राकेश, आशीष पुत्र दयानंद, लोकेश कुमार पुत्र बाबूराम व राजेश सहित चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार सचिन व राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे छेड़छाड़ की जानकारी नहीं थी
भाजपा नेता हरेंद्र सिंह का कहना है कि मामला छेड़छाड़ का है, इसकी मुझे जानकारी नहीं थी। फिर भी अगर आरोपियों ने छेड़छाड़ की थी तो पुलिस उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करती। उन्हें थाने में इंस्पेक्टर जानवरों की तरह मार रहे थे, जो गलत है। इसी बात पर इंस्पेक्टर से कहासुनी हो गई थी।
मुझे सत्ता की धौंस दी
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रदीप त्रिपाठी के अनुसार भाजपा नेता सीधे गाड़ी लेकर थाने के अंदर तक घुस आया। उसे गाड़ी पीछे हटाने के लिए कहा तो सत्ता की धौंस देने लगा और अभद्रता करनी शुरू कर दी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के बजाय उल्टा उनकी पैरवी कर रहा था।

मैंने केस दर्ज कराया
सीओ दौराला विजय प्रकाश सिंह के अनुसार भाजपा नेता के छेड़छाड़ के आरोपियों की पैरवी में थाने पहुंचने की सूचना पर मैं भी थाने पहुंच गया था। मामले की जानकारी एसएसपी को देकर आरोपी पक्ष के चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस किसी नेता के दबाव में काम नहीं करेगी।
खास बात
- भाजपा नेता पर थाने में पहुंचकर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करने का दबाव बनाने का आरोप
- इंस्पेक्टर को सस्पेंड कराने की धमकी दी, तो इंस्पेक्टर ने हद में रहने की नसीहत
- छेड़छाड़ और संगीन धाराओं में चार आरोपी नामजद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed