फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घर में घुंसकर सोते व्यापारी के सिर में गोली मारी

घर में घुंसकर सोते व्यापारी के सिर में गोली मारी

Thu, 13 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
घर में घुंसकर सोते व्यापारी के सिर में गोली मारी
घर में घुसकर व्यापारी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मानकी गांव में मंगलवार रात एक बदमाश ने घर में घुसकर सो रहे व्यापारी को गोली मार दी। एक गोली व्यापारी के सिर और दूसरी कान में लगी।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग कमरे में पहुंचे। परिजनों ने गंभीर घायल व्यापारी को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बुधवार शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी का कहना है कि उसने घटना के बाद एक बदमाश को भागते हुए देखा था।

कोतवाली क्षेत्र के मानकी गांव में ही व्यापारी इंतजार (35) पुत्र हबीब खान जनरेटर की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। मंगलवार रात कमरे में सो रहे इंतजार को किसी ने गोली मार दी।
विज्ञापन


एक गोली इंतजार के सिर और दूसरी गोली कान पर जा लगी। गोली की आवाज सुनकर पास में सो रही पत्नी हिना जग गई। उसका दावा है कि उसने एक बदमाश को भागते हुए पीछे से देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर बगल के कमरे में सो रहे पिता और भाई जावेद भी उठ गए। देर रात गंभीर हालत में परिजनों ने इंतजार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

बुधवार शाम इंतजार की मौत हो गई। सूचना पर सीओ राज कुमार सिंह, कोतवाल ध्रुव भूषण दूबे मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर घटनास्थल की जांच की।

हबीब खान ने एक अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ राज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश लग रहा है। सही जानकारी पूरी जांच के बाद ही मिल सकेगी।


इंतजार की मौत से परिवार के अलावा आसपास के लोगों को भी आघात पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि इंतजार का गांव में किसी से झगड़ा नहीं था। पत्नी हिना, दोनों बेटियां खुशी (13) और हनी (11) का रो-रो कर बुरा हाल था। बता दें कि इंतजार के छोटे भाई जावेद को उसके पिता ने गोद लिया हुआ था। जावेद को हबीब अपने बेटे की तरह प्यार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed