{"_id":"595e75424f1c1b955e8b47ad","slug":"191499362626-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरसम कांड के आरोपी ने किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरसम कांड के आरोपी ने किया सरेंडर
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मेेरठ।
स्क्रैप कारोबारी के नाबालिग बेटे अरसम के अपहरण का मुख्य आरोपी जावेद कुरैशी ने पुलिस को चकमा देकर बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसकी जानकारी लगने पर सदर बाजार पुलिस कोर्ट पहुंची। पुलिस ने बताया कि जावेद को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
देहलीगेट थानाक्षेत्र के पटेलनगर निवासी स्क्रैप कारोबारी हाजी इरफान कुरैशी के बेटे अरसम का 23 जून को अपहरण हुआ था। तीन दिन बाद बदमाशों ने अरसम को छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने नेशनल खिलाड़ी सोहनवीर चौधरी उर्फ सैंडी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने बताया कि गुदड़ी बाजार, कोतवाली निवासी जावेद कुरैशी अरसम के अपहरण का मुख्य आरोपी है।
जावेद ने सैंडी को अरसम और उसके परिवार के बारे में जानकारी दी थी। जावेद ही अरसम को जानता था। अरसम के मुक्त होने के बाद जावेद फरार हो गया था। बृहस्पतिवार को जावेद पुलिस को चकमा देकर न्यायालय सीजेएम की अदालत में सरेंडर हो गया। न्यायालय में उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जावेद खोलेगा कई गहरे राज
इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत ने बताया कि आरोपी जावेद को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। आरोपी ने मेरठ के छह बड़े कारोबारियों के बेटों के नाम बदमाशों को बताए थे। आरोपी से जानकारी की जाएगी कि उनकी अगली प्लानिंग क्या थी।
खास बातें
अरसम के अपहरण का मुख्य आरोपी है जावेद कुरैशी, पुलिस लेगी रिमांड पर