{"_id":"5c671f1fbdec22739402b2e8","slug":"181550262047-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट में ईट उतारने का विरोध करने पर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाट में ईट उतारने का विरोध करने पर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपने प्लाट में ईंट उतारने से मना किया तो पांच लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इससे पीड़ित घायल हो गया। थाने पहुंचे पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
नगर के मोहल्ला काबली गेट निवासी राजू चौहान का फलावदा रोड पर प्लाट है। आरोप है कि शुक्रवार को कुछ लोग जबरन उनके प्लाट में ईंट उतार रहे थे। इसकी जानकारी पाकर वह मौके पर पहुंचा और विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने राजू चौहान पर पिस्टल तानते हुए जमकर मारपीट की। इसमें पीड़ित घायल हो गया। उसने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित को सीएचसी में उपचार दिलाया। थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
थ्री व्हीलर चालक ने लगाया मारपीट का आरोप
मवाना। गांव खेड़की जदीद निवासी थ्रीव्हीलर चालक गौरव जाटव ने बताया कि वह शुक्रवार को एक शिक्षिका को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था। आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति उसे रास्ते में बुग्गी लेकर मिला। जब उसने साइड मांगी तो बुग्गी चालक ने उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
एसएसपी से गिरफ्तारी की मांग की
मवाना। भैंसा गांव निवासी राशिद ने बताया कि कुछ माह पहले गांव के ही एक युवक ने उस पर गोली चलाई थी। इस मामले में पीड़ित ने थाना मवाना में मुकदमा दर्ज करा रखा है। शुक्रवार को पीड़ित ने एसएसपी को अखिलेश कुमार को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी कराने की मांग की।