{"_id":"5bae925c867a557f02567ee1","slug":"181538167388-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता चरण्\nा सिंह लिसाड़ी के घर पर हमला, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता चरण् ा सिंह लिसाड़ी के घर पर हमला, तनाव
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता चरण सिंह लिसाड़ी के घर पर हमला
मेरठ। लिसाड़ी गांव में शुक्रवार शाम बच्चों के विवाद में दूसरे समुदाय के दर्जनों युवकों ने भाजपा नेता चरण सिंह लिसाड़ी के घर पर हमला बोल दिया। भाजपा नेता के बेटों के साथ मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ कर फायरिंग कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव हो गया और दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गये। सांसद और भाजपा विधायक ने मौके पर पहुंचकर इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। वहीं गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थित है।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव निवासी फिरोज का दस वर्षीय बच्चा शाम को घर के बाहर जा रहा था। वहीं पड़ोसी भाजपा नेता चरण सिंह लिसाड़ी का बेटा हिमांशु भी अपने घर जा रहा था। इस दौरान दस साल के बच्चा गाली गलौज कर रहा था। आरोप है कि भाजपा नेता के बेटे ने बच्चे को चांटा मार दिया। इस पर बच्चा अपने घर पहुंचा और अपने पिता फिरोज को जानकारी दी। इस पर फिरोज 10-15 युवकों के साथ भाजपा नेता के घर में घुस गया और हिमांशु के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान भाजपा नेता के दूसरे बेटे जतिन ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे भी धमकी दी। आरापियों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए तमंचे से हवाई फायरिंग भी की। आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गये। सूचना पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर भी मौके पर पहुंच गये। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह मौके पर पहुंचे।
सांसद और विधायक ने सीओ से कहा कि क्या गांव छोड़कर चले जाएं। पुलिस को मौके पर पहुंचने में भी एक घंटा लगता है। उन्होंने इंस्पेक्टर से कहा कि यदि 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो थाना छोड़ देना। सीओ दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर फिरोज समेत आठ लोगों के खिलाफ बलवा, एससी/एसटी एक्ट और जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही आरोपी सईदू और रशीद को गिरफ्तार कर लिया।