{"_id":"5b5647084f1c1bc6508b6878","slug":"181532380936-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत रोड पर ट्रांसपोर्टर भिड़े, फायरिंग का आरोप, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत रोड पर ट्रांसपोर्टर भिड़े, फायरिंग का आरोप, हंगामा
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। बागपत रोड पर सोमवार शाम दो ट्रांसपोर्टर आपस में उलझ गए। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे पर मारपीट और फायरिंग करने के आरोप लगाए। करीब दो घंटे तक थाने में हाईप्रोफाइल ड्रामा चला। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण करा दिया। लेकिन तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी होते ही दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
इंस्पेक्टर टीपी नगर परशुराम त्रिपाठी के अनुसार दोनों ट्रांसपोर्टरों द्वारा बताए गए घटना स्थल पर जाकर भी जांच की गई तो वहां किसी तरह की फायरिंग होने की सूचना से लोगों ने इंकार किया। आसपास के दुकानदारों ने भी किसी तरह की फायरिंग से मना किया। बताया गया कि दोनों पक्षों में पहले से ही तनातनी चल रही थी। इस वजह से ही एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।