फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीएम ने किया था शिलान्यास, भूमाफियाओं ने तोड़ी दीवार

सीएम ने किया था शिलान्यास, भूमाफियाओं ने तोड़ी दीवार

Sun, 17 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने किया था शिलान्यास, भूमाफियाओं ने तोड़ी दीवार
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भूमाफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करा रहे हैं। लेकिन परतापुर में भूमाफियाओं ने कानून व्यवस्था को धता बता दिया। जिस शेल्टर हाउस का मुख्यमंत्री ने छह जनवरी को मोहिउद्ीनपुर शुगर मिल में कार्यक्रम के दौरान शिलान्यास किया था, उसकी दीवार भूमाफियाओं ने तोड़ दी। परतापुर इंस्पेक्टर पूरा मामला दबाने में लगे रहे। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर इंस्पेक्टर को तलब कर लिया गया।
विज्ञापन

परतापुर के शंकर नगर फेस-2 (बराल परतापुर) में नगर निगम की जमीन पर डूडा द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 178 लाख रुपये की लागत से आश्रय गृह शेल्टर हाउस का निर्माण किया जा रहा है। छह माह पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस शेल्टर हाउस का लोकार्पण किया था। यहां आलीशान भवन तैयार हो चुका है। जिस पर कुछ भूमाफियाओं के कब्जा करने की कोशिश की जा रही हैं।
विज्ञापन

शेल्टर हाउस की दीवार को तोड़कर अपनी जगह आगे बढ़ा ली गयी। शेल्टर हाउस की दीवारों पर निगम के द्वारा भगवा रंग किया गया था भूमाफियाओं ने भगवा रंग को हटाकर पीला रंग पोत दिया। क्षेत्रीय लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने नगर निगम से इसकी शिकायत की। शनिवार को निगम के लेखपाल प्रह्लाद सिंह मौके पर पहुंचे तो कब्जे की बात सही निकली। प्रह्लाद सिंह ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा शेल्टर हाउस की दीवार को तोड़कर कब्जा किया जा रहा है। बाद में सदर तहसील की टीम भी मौके पर पहुंची। जिसमें टीम ने उच्च अधिकारियों से कहा कि शेल्टर हाउस के बराबर में काटी गयी एक कालोनी के मालिक के द्वारा कब्जा किया जा रहा है। परतापुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ तक पहुंचा मामला
इस मामले में परतापुर पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। कुछ लोगों ने तहसील और निगम की टीम को बताया कि जो लोग अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, उनका परतापुर थाने में आना-जाना है। ऐसे में परतापुर पुलिस सोती रही और भूमाफियाओं द्वारा दीवार तोड़ दी गई। शनिवार को यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया। जिसके बाद परतापुर थाने के इंस्पेक्टर को तलब कर लिया गया।

कड़ी कार्रवाई कर रहे
शेल्टर हाउस की दीवार तोड़ने का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में भूमाफियाओं के खिलाफ जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी

खास बातें:
शेल्टर हाउस की दीवार तोड़ने के मामले में परतापुर पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed