{"_id":"5ad510374f1c1b360b8b4eb0","slug":"181523912759-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप की कोशिश, पुलिस खामोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गैंगरेप की कोशिश, पुलिस खामोश
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एक किशोरी से चार युवकों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के परिजनों को पीटा। शिकायत के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। इसको लेकर सोमवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत की है।
मामला टीपी नगर क्षेत्र का है। एसएसपी से की गई शिकायत में पीड़ित पक्ष ने बताया कि बीती नौ अप्रैल को किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ बाजार से लौट रही थी। आरोप कि घर से कुछ दूरी पर एक देव स्थल के पास पार्क में चार युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों बहनों से छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध करने पर चारों आरोपी किशोरी को खींचकर पार्क में ले गए।
सूचना पर जब परिजन पार्क में पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। इस मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने टीपी नगर थाने में की। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर चार दिन बाद हमला बोल दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि टीपी नगर पुलिस आरोपियों से मिल चुकी है। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।