{"_id":"5aa6e34c4f1c1b8e778b51c5","slug":"181520886604-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफबी से शुरू दोस्ती दांपत्य जीवन में बदली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफबी से शुरू दोस्ती दांपत्य जीवन में बदली
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। लापता युवती की तलाश में जम्मू पुलिस सोमवार को मेरठ पहुंची। एक युवक के यहां दबिश दी गई। युवक भी लापता मिला। संदेह बढ़ा तो किसी तरह दोनों के वर्तमान नंबरों का पता कर उनसे बात की गई। पता चला कि दोनों ने तो शादी कर ली।
टीपी नगर पुलिस के अनुसार जम्मू के नवआबाद थाना क्षेत्र से एक व्यापारी की 26 वर्षीय बेटी 6 मार्च से गायब थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई तो पता चला कि एक मोबाइल नंबर पर युवती की लंबी बातें होती थीं। वो नंबर मेरठ के टीपी नगर थानाक्षेत्र के युवक का मिला। लेकिन दोनों के मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिलने पर जम्मू पुलिस का संदेह बढ़ गया।
युवक भी तीन मार्च से लापता
जम्मू के नवआबाद थाने के एसआई राहुल के नेतृत्व में सोमवार को टीम टीपी नगर थाने पहुंची। युवती के परिजन भी साथ थे। जानकारी के बाद जम्मू पुलिस टीपी नगर पुलिस के साथ युवक के घर पहुंची। परिजनों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनका बेटा भी तीन मार्च से लापता है। मोहल्ले वालों से भी इसकी तस्दीक की गई।
विज्ञापन
ईएमआई नंबरों से ट्रेस नए नंबर
पुलिस ने दोनों के पुराने नंबरों पर प्रयोग हो रहे मोबाइल फोन के ईएमआई नंबर पता किए। इसके बाद उक्त ईएमआई नंबरों के मोबाइल पर वर्तमान में चल रहे नंबरों को ट्रेस किया गया तो दोनों नंबर तमिलनाडु में चल रहे हैं। पुलिस ने इन नंबरों पर कॉल की तो युवक और युवती ने इन्हें रिसीव किया।
मन ही मन चाहते थे
टीपी नगर थाने के सब इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह के अनुसार कॉल रिसीव होने पर युवक और युवती दोनों से बात की गई। उन्होंने बताया कि उनकी फेसबुक से दोस्ती शुरू हुई थी। मन ही मन वे एक-दूसरे को चाहने लगे और दोनों ने शादी कर ली है। अब दोनों साथ रह रहे हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के परिजनों ने भी फोन पर उनसे बात की।
बेटी सुरक्षित है भी या नहीं
पुलिस के अनुसार फोन पर बेटी से बात होने पर उसकी तलाश में आए उनके पिता ने संतुष्टि जाहिर की। पुलिस से कहा कि वे इस बात से चिंतित थे कि पता नहीं बेटी कहां गई। वो सुरक्षित भी है या नहीं। अब बेटी से बात होने से चिंता दूर हुई है। कहा कि बेटी बालिग है। अपनी मर्जी से गई है। अब क्या हो सकता है। इसके बाद जम्मू पुलिस और युवती के पिता लौट गए।
खास बातें:
लापता युवती की तलाश में मेरठ पहुंची जम्मू पुलिस के सामने आई हकीकत
ट्रैस होने पर कहा, एक-दूसरे को चाहते थे, अब शादी कर ली है