फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कभी भी आग से राख हो सकता है पूठा

कभी भी आग से राख हो सकता है पूठा

Tue, 06 Mar 2018 02:48 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
कभी भी आग से राख हो सकता है पूठा
मेरठ। पूठा के अवैध गोदामों में दबिश के दौरान एसटीएफ भी ये देखकर दंग रह गई कि इतने ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के बावजूद यहां आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे। पूरा गांव आग के मुहाने पर बैठा है।
विज्ञापन

एसटीएफ के अनुसार जिन गोदामों में दबिश दी गई, वहां भारी मात्रा में चोरी का डीजल और पेट्रोल होने के अलावा साल्वेंट और एथेनॉल जैसे ज्वलनशील पदार्थ भी मिले हैं। जिस टैंकरों से तेल चोरी होता है उनमें भी 12 से 24 हजार लीटर तक तेल होता है और ये दोनों भी उच्च ज्वलनशील पदार्थ हैं। ऐेसे में जरा भी असावधानी से भयंकर अग्निकांड हो सकता है। पास में ही सरकारी तेल डिपो है। लेकिन इन गोदामों में आग से बचाव के कोई इंतजाम तो दूर एक अग्निशमन यंत्र तक नहीं है। जाहिर है कि इस अवैध कारोबार से पूरा पूठा गांव खतरे में है। लेकिन हैरानी की बात है कि इतना सब होने के बाद भी ये अभी तक किसी अधिकारी की पकड़ में नही आया। सवाल है कि यह काला कारोबार एक या दो दिन से तो नहीं चल रहा तो फिर स्थानीय पुलिस, अग्निशमन विभाग और तेल कंपनी के अफसरों की नजर में ये क्यों नहीं आया।
विज्ञापन

खास बातें
गोदामों में भरा रहता है चोरी का डीजल/पेट्रोल, साल्वेंट और इथेनॉल
आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं, डिपो भी आ सकता है चपेट में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed