फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लालकुर्ती में छात्रा को खींचने की कोशिश, हंगामा

लालकुर्ती में छात्रा को खींचने की कोशिश, हंगामा

Sun, 21 Jan 2018 02:52 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
लालकुर्ती में छात्रा को खींचने की कोशिश, हंगामा
मेरठ। लालकुर्ती में शनिवार को एक छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर उसे खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। छात्रा के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

लालकुर्ती क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी एक कॉलेज में आठवीं की छात्रा है। आरोप है कि एक युवक उसका एक माह से पीछा कर रहा था। कई बार विरोध करने पर भी रास्ते में परेशान करता था। शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद छात्रा घर जा रही थी। इस बीच आरोपी युवक ने छात्रा को रोक कर सरेआम छेड़छाड़ करते हुए उसे खींचने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा किया। लेकिन आरोपी भाग निकला। छात्रा के परिजन और आसपास के लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर लालकुर्ती थाने में हंगामा कर दिया। सूचना पर एएसपी कैंट सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बंटी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed