{"_id":"5a512d724f1c1baa268b8087","slug":"181515269490-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठक ठक करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठक ठक करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सिविल लाइन थाना पुलिस ने ठक ठक गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो मौके से फरार हो गए। एसओ सिविल लाइन कमलेश शुक्ला के मुताबिक सिविल लाइन के नेहरूनगर में एक व्यापारी अपनी कार से जा रहे थे। इस दौरान तीन युवकों ने कार के आगे अपनी बाइक लगा दी और टक्कर मारने की बात कहने लगे। एक युवक व्यापारी से बात करने लगा, तभी उसके दोनों साथियों ने कार से मोबाइल उड़ा दिया। व्यापारी ने शोर मचाया तो लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और जमकर पीटा। जबकि दो आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गए। पकड़ा गया आरोपी शहजाद निवासी मकबरा बजरिया रेलवे रोड है। फरार आरोपी आबिद और गुर्जर बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी शहजाद ने बताया कि आबिद व गुर्जर शातिर अपराधी हैं। उनके खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत है।
विज्ञापन