{"_id":"5a3c23824f1c1b8d698c31ce","slug":"181513890690-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.51 लाख के जाली नोट जमा कराने पर तीन बैंक प्रबंधकों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2.51 लाख के जाली नोट जमा कराने पर तीन बैंक प्रबंधकों पर केस दर्ज
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नोटबंदी के दौरान शहर के तीन बैंकों से दो लाख 51 हजार पांच सौ रुपये के जाली नोट आरबीआई को भेज दिए गए। जांच में खुलासा होने पर आरबीआई की ओर से तीनों बैंक प्रबंधकों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में चार केस दर्ज कराए गए हैं।
एसओ सिविल लाइन कमलेश शुक्ल के अनुसार आरबीआई के दावा अनुभाग के प्रबंधक की ओर से इसकी तहरीर पुलिस अधिकारियों को भेजी गई थी। इसी तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार पंजाब एंड सिंध बैंक की देहली गेट ब्रांच की ओर से आरबीआई को भेजे गए कैश में 97500 रुपये के पांच सौ के नोट और 1.12 लाख रुपये के एक हजार के पुराने नोट जाली मिले हैं। पंजाब नेशनल बैंक की ईके रोड ब्रांच से आरबीआई को भेेजे गए कैश में भी एक हजार के 39 नोट जाली मिले हैं। बेगमपुल स्थित इंडियन बैंक की ब्रांच से आरबीआई को भेजे गए 500 के 6 नोट जाली निकले हैं।