{"_id":"5a2af0384f1c1b193e8b7827","slug":"181512763448-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण में नजदीकी का हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के अपहरण में नजदीकी का हाथ
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सातवीं कक्षा की अपहृत छात्रा का शुक्रवार को भी कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दावा किया है कि छात्रा बृहस्पतिवार को कॉलेज ही नहीं गई थी। अंदेशा है कि वह अपनी मर्जी से कहीं जा सकती है। किसी नजदीकी का भी हाथ हो सकता है।
शिवपुरम टीपी नगर निवासी छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी बड़ी बहन के साथ बृहस्पतिवार सुबह माधवपुरम स्थित कॉलेज गई थी। लेकिन लौटी नहीं। परिजनों ने देर रात ब्रह्मपुरी थाने पर अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि शुक्रवार को कॉलेज से जानकारी की गई तो पता चला कि छात्रा बृहस्पतिवार को अनुपस्थित थी, जबकि उसकी बहन ने कहा था कि वो कॉलेज गई थी। बड़ी बहन ने गलत जानकारी दी थी। इस मामले की जांच करने पर लग रहा है कि छात्रा अपनी बहन के साथ ही कॉलेज नहीं गई। वो अकेली घर से गई थी। संभावना है कि छात्रा अपनी इच्छा से गई है। उसके गायब होने में किसी नजदीकी का ही हाथ लग रहा है। बिहार के किसी युवक का नाम सामने आ रहा है। जिसकी जांच की जा रही है।