फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिविल लाइन थाने में रिश्वत का खेल, जांच बैठी

सिविल लाइन थाने में रिश्वत का खेल, जांच बैठी

Sat, 04 Nov 2017 02:38 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन थाने में रिश्वत का खेल, जांच बैठी
सिविल लाइन थाने में रिश्वत का खेल, जांच बैठी
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन थाने में रिश्वत के खेल का मामला शुक्रवार को पुलिस अफसरों तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार रात मारपीट के मामले में युवक को छोड़ने के लिए पुलिस ने ढाई हजार रुपये लिए थे। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद पुलिस ने युवक नहीं छोड़ा तो पुलिस की भूमिका का पर्दाफाश हो गया।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी अवनीश पुत्र सोहनवीर सिंह का बृहस्पतिवार रात पड़ोसी से विवाद हो गया था। सिविल लाइन पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। आरोप है कि कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। लेकिन पीड़ित अवनीश को थाने में ही बैठा लिया। रात भर परिजन थाने में जमे रहे, लेकिन पुलिस ने कह दिया कि साहब आयेंगे, उन्हीं के आदेश पर आगे की कार्रवाई होगी। इस पर सिपाही और मुंशी ने अवनीश के परिजनों को धमकाते हुए कहा कि यदि किसी अधिकारी से बात की तो जेल भेज दिया जाएगा। जमानत भी नहीं होगी। इस पर अवनीश के परिजनों ने थाने में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

बाद में मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो एक पुलिसकर्मी ने आनन-फानन में परिजनों को रकम लौटा दी। इसके बाद पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अमरेश बघेल का कहना है कि जांच पड़ताल कर कार्रवाई की गई है। यदि किसी पुलिसकर्मी ने ढाई हजार रुपये लिए हैं तो जांच कराई जाएगी। उधर, एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि सिविल लाइन पुलिस की शिकायत मिली है। पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
पुलिस पर मारपीट के मामले में युवक के परिजनों से ढाई हजार रुपये लेने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed