{"_id":"5980e1ab4f1c1b98798b479b","slug":"181501618603-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल ने पर्ची मांगी, बदमाशों ने बरसाईं गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनिल ने पर्ची मांगी, बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर/मेरठ। मंगलवार दोपहर 3:30 बजे थे। सेल्समैन अनिल, सतेंद्र, शनि व चौकीदार प्रभु महापौर हरिकांत अहलूवालिया के भाई रमन अहलूवालिया की रमन गैस एजेंसी के बाहर कुर्सी डालकर बैठे हुए थे। हल्की बारिश आई तो कर्मचारी एजेंसी में अंदर चले गए। तभी तीन बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने सिलेंडर लेने की बात कही। अनिल ने पर्ची मांगी तो बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली। कर्मचारी कुछ समझते कि बदमाशों ने अनिल पर गोलियां बरसा दीं। अन्य तीन कर्मचारियों पर बदमाशों ने गोलियां नहीं चलाई, उन्हें सिर्फ धमकी देकर चुप रहने को कहा।
बदमाश तसल्ली से अनिल की हत्या करने के बाद वहां से भागे। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी देहात, सीओ ने चश्मदीद तीनों कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि बदमाशों का टारगेट सिर्फ अनिल था। बदमाशों के चेहरे खुले थे और वह हेलमेट भी नहीं पहने थे। बदमाशों ने प्लानिंग के तहत हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। एजेंसी पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं। पुलिस तीनों कर्मचारियों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवा रही है। जिनकी जांच के बाद नए तथ्यों का पता चल सकता है।
30 मिनट बाद पहुंची यूपी 100 पुलिस
कर्मचारियों के अनुसार वे घटना की सूचना देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर को लगातार फोन मिलाते रहे। लेकिन करीब 30 मिनट बाद नंबर लग पाया। जिसके बाद यूपी 100 पुलिस के अलावा गंगानगर, भावनपुर पुलिस के साथ एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ सदर देहात श्रीराम अर्ज ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
एजेंसी से जुडे़ हत्या के तार
कर्मचारियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अनिल करीब दो साल से एजेंसी पर काम कर रहा था। पिछले कुछ माह में एजेंसी से चोरों ने रेगुलेटर से भरा कार्टन चोरी कर लिया था जिसकी रिपोर्ट भावनपुर थाने में दर्ज है। उसके बाद तनख्वाह कम होने की वजह से अनिल यहां से काम छोड़कर गोकुलपुर स्थित पुरूषोत्तम गैस एजेंसी पर काम करने लगा था। इस दौरान गोदाम से कई खाली सिलेंडर गायब होने लगे। जिसके बाद अनिल को फिर से एजेंसी की देखरेख के लिए वापस बुला लिया गया था।
गंगानगर में दहशत, खंगाले सीसीटीवी कैमरे
दिनदहाडे़ सेल्समैन की हत्या की वारदात के बाद गंगानगर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने गंगानगर में कई दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस का दावा है कि एजेंसी से कुछ दूर एक कॉलोनी के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिसकी फुटेज से आरोपी बाइक पर भागते नजर आए हैं।
परिजन बोले, किसी से रंजिश नहीं
एसपी देहात के मुताबिक अनिल की पत्नी शीतल और बड़े भाई सुनील ने हत्या का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। ना ही किसी पर शक जताया है। एजेंसी पर कैश भी सुरक्षित मिला है। फिलहाल एजेंसी में किसी रंजिश को दृष्टिगत रखते हुए जांच की जा रही हैं। वहीं, एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि एजेंसी के कर्मचारियों से पूछताछ में कई बातें सामने आई हैं। हत्या का कनेक्शन एजेंसी या उसके कर्मचारियों से जुड़ा हो सकता हैं। हत्या का जल्द खुलासा होगा।
- गंगानगर में महापौर के भाई की रमन गैस एजेंसी में सेल्समैन की दिनदहाड़े हत्या का मामला
- सीधे एजेंसी में घुसे बदमाश, नहीं दिया सेल्समैन को संभलने का मौका
- एजेंसी के कर्मचारियों के मोबाइल फोन की सीडीआर निकाली, जांच होगी