{"_id":"6adcaf5ebb4d474f1005a67b","slug":"cunning-gang-that-snatched-mobile-phones-using-stolen-motorcycles-busted-noida-news-c-23-1-lko1064-110050-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चोरी की बाइकों से मोबाइल झपटने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चोरी की बाइकों से मोबाइल झपटने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
फोटो
-नॉलेज पार्क पुलिस ने तीन वयस्क और एक किशोर को पकड़ा, दो चाकू भी मिले
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने चोरी की बाइकों का इस्तेमाल कर राहगीरों के मोबाइल फोन छीनने वाले एक सक्रिय गिरोह का खुलासा करते हुए चार शातिर बदमाशों को दबोच लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कई मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू और चोरी के वाहन बरामद किए हैं।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम शारदा गोलचक्कर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि नॉलेज पार्क-2 स्थित एक पार्क के खंडहर में कुछ संदिग्ध लोग चोरी की बाइकें एकत्र कर उन्हें बेचने की फिराक में हैं। उनके पास अवैध हथियार और छीने गए मोबाइल भी मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनवर उर्फ सूरज (निवासी मालदा, पश्चिम बंगाल), नसीब उर्फ अहमद (निवासी तुगलपुर), दीपक उर्फ अजय (निवासी सिमडेगा, झारखंड) और एक बाल अपचारी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे दिल्ली और गौतमबुद्धनगर से वाहन चुराते थे और उन्हीं बाइकों से राहगीरों के मोबाइल झपटकर फरार हो जाते थे। वारदातों के बाद वे बाइकें इसी खंडहर में छिपा देते थे। पुलिस द्वारा चेसिस नंबर की जांच करने पर एक बाइक भलस्वा (दिल्ली) और दूसरी थाना सूरजपुर के मुकदमे से जुड़ी पाई गई।
विज्ञापन
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी दीपक के खिलाफ चोरी व अन्य मामलों के 7, अनवर के खिलाफ 7 और नसीब के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नॉलेज पार्क थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश जारी है।