{"_id":"5cdb3061bdec220777253780","slug":"171557868641-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेन का टिकट कराओ, तब दूंगा राजस्थान में दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्लेन का टिकट कराओ, तब दूंगा राजस्थान में दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विवाहिता ने एसएसपी ऑफिस में जाकर की शिकायत
- देहली गेट थाने में तैनात दरोगा मुकेश कुमार पर आरोप
मेरठ। देहली गेट क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। आरोप लगाया कि उसके मुकदमे के विवेचक राजस्थान में दबिश देने के नाम पर हवाई जहाज का टिकट कराने की मांग कर रहे है। इसको लेकर पीड़ित महिला में आक्रोश है।
मामला देहली गेट थानाक्षेत्र का है। महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस देहली गेट थाने में दर्ज कराया हुआ है। महिला की ससुराल राजस्थान में है और पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। पति फिलहाल अपने घर राजस्थान आया हुआ है। महिला ने नामजद पति की गिरफ्तार करने की मांग करते एसएसपी ऑफिस पर मंगलवार को हंगामा किया। महिला का आरोप है कि विवेचक मुकेश कुमार राजस्थान में दबिश देने के लिए हवाई जहाज का टिकट कराने की बात कह रहा है। एसएसपी नितिन तिवारी ने जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, विवेचक मुकेश कुमार का इस संबंध में कहना है कि दबिश के बारे में महिला से कोई बातचीत नहीं हुई। इसकी पुलिस अधिकारी जांच करा सकते हैं।