फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरेराह फल विक्रेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सरेराह फल विक्रेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
सरेराह फल विक्रेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सभी केंद्र
विज्ञापन

कोटला में नाला पटरी पर पिस्टल से गोली मारी, भीड़ ने दबोचा
हत्यारोपी बोला, मेरी तलाकशुदा पत्नी से किया था निकाह, इसलिए मारा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। घंटाघर पर एसपी सिटी ऑफिस के पास फल विक्रेता की एलान के बाद हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात रविवार रात हुई। भीड़ ने हत्यारोपी को पीटकर नाले में फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार कोटला निवासी फुरकान (28) पुत्र बब्बू घंटाघर पर फलों का ठेला लगाता था। रविवार शाम फल बेचकर वह घर पहुंचा। कुछ देर बाद वह दूध पीने के लिए एसपी सिटी ऑफिस के सामने जा रहा था। जैसे ही कोटला में नाले की पटरी पर पहुंचा तो सामने से आए एक युवक ने उसके सीने से पिस्टल सटाकर गोली चला दी। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। कुछ लोग खून से लथपथ फुरकान को ठेले पर लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो कुछ लोगों ने मौके से भागते हमलावर को घेराबंदी कर दबोच लिया। भीड़ ने उसे घेरकर उसकी लात घूसों से जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

गोली चलने की सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और देहलीगेट एसओ रविंद्र पलावत मौके पर पहुंच गए और गोली मारने के आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर कब्जे में ले लिया। उधर, गंभीर रूप से घायल फुरकान को चिकित्सकों ने निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फुरकान की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हां! मैंने एलान के बाद की हत्या
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार फुरकान की हत्या के आरोप में पत्ता मोहल्ला निवासी वाहिद को गिरफ्तार किया गया है। वाहिद ने पूछताछ में बताया कि उसने तीन माह पूर्व पत्नी को तलाक दे दिया था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनकी वह देखभाल कर रहा था। वाहिद के अनुसार उसकी तलाकशुदा पत्नी फुरकान के संपर्क में थी और दोनों ने निकाह कर लिया। मैंने फुरकान से कहा था कि इस महिला ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, बच्चों की कैसे देखभाल करूंगा। जिसके बाद उसने फुरकान को खुलेआम हत्या की धमकी दी थी। लेकिन फुरकान ने उसे नजर अंदाज कर दिया था। वाहिद ने बताया कि रविवार शाम वह अपने दोस्त से पिस्टल लेकर कोटला नाले पर पहुंचा और फुरकान के आने का इंतजार करने लगा। जैसे ही वह वहां आया तो पिस्टल सीने में सटाकर उसे गोली मार दी थी।

पत्नी के विवाद में की हत्या
हत्यारोपी वाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में हत्या की वजह तलाकशुदा पत्नी से निकाह करने की सामने आयी है। तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed