फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना में विद्युत चेकिंग के दौरान विद्युत निगम की टीम के साथ जेई को दौडा-दौडाकर पीटा-

सरधना में विद्युत चेकिंग के दौरान विद्युत निगम की टीम के साथ जेई को दौडा-दौडाकर पीटा-

Tue, 16 Apr 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
सरधना में विद्युत चेकिंग के दौरान विद्युत निगम की टीम के साथ जेई को दौडा-दौडाकर पीटा-
बैरुण सराय में चेकिंग के दौरान हुई घटना, अवर अभियंता ने अभद्रता एवं मारपीट करने की तहरीर दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। मोहल्ला बैरुण सराय में सोमवार को विद्युत चेकिंग के दौरान टीम ने एक मकान में विद्युत चोरी पकड़ी। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने टीम के साथ अभद्रता एवं मारपीट कर दी। जिस पर टीम ने वहां से दौड़कर किसी तरह जान बचाई। इस बाबत अवर अभियंता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी बस स्टैंड स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता संजीव कुमार सोमवार सुबह टीम के साथ मिलकर नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम मोहल्ला बैरुण सराय पहुंची। उसने यहां पर कई घरों में टीम ने चेकिंग की। इस दौरान एक घर में बिजली चोरी पकड़ी। इसकी जानकारी पाकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और हंगामा कर दिया। इस बाबत अवर अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि उनके साथ अंकुरपाल व मुकेश कुमार संविदाकर्मी लाइनमैन भी मौजूद थे। इस दौरान लोगों ने उनसे गालीगलौज एवं अभद्रता की। इतना ही नहीं टीम के साथ मारपीट भी की। इस पर टीम ने किसी तरह दौड़कर जान बचाई। इस पर अवर अभियंता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


लोगों ने बिजली कनेक्शन मांगा
मवाना। भैंसा रोड स्थित एक कॉलोनी के लोग सोमवार को विद्युत कनेक्शन की मांग को लेकर एसडीओ से मिले। एसडीओ के नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित लिपिक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंसा रोड स्थित अहसान कॉलोनी निवासी शौकत, आबिद, राशिद, अनवर, राजकुमार, बुद्धप्रकाश आदि ने बताया कि उनकी निर्माणाधीन कॉलोनी में कई परिवार घर बनाकर रहने लगे हैं। इसके बावजूद अभी तक कॉलोनी में विद्युत लाइन नहीं है। जिस कारण विद्युत कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। सोमवार को लोग इकट्ठा होकर एसडीओ मवाना योगेंद्र बजाज से मिलने पहुंचे। उनके नहीं मिलने पर लोगों ने बाबू विभोर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द कॉलोनी में लाइन खिंचवाने की मांग की। इस बाबत एसडीओ मवाना योगेंद्र बजाज ने बताया कि कॉलोनी का सर्वे कर अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। जल्द ही यहां लोगों को कनेक्शन दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed